भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। गुरुवार देर रात आदेश जारी किए गए। जिसमें अपर मुख्य सचिव, सचिव, और अपर सचिव स्तर के अफसर इधर से उधर किए गए। एक दशक से एक पावरफुल विभाग में पदस्थ रहे अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को लूप लाइन में भेजा दिया गया। उन्हें प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वही प्रशासन अकादमी के महानिदेशक विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान बनाया गया है। इस आदेश के बाद अब मोहम्मद सुलेमान ही ऐसे अफसर हैं जो मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर राजेश राजौरा के सीनियर अधिकारी हैं। सुलेमान 4 साल से ज्यादा समय से हेल्थ डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव है, और उन्हें भी मंत्रालय से जल्द बाहर किया जा सकता है ..! इस तरह की प्रशासनिक जमावट से नए मुख्य सचिव के रूप में राजेश राजौरा की पदस्थापना के संकेत पुख्ता होने लगे हैं। स्वतंत्र सिंह को फिर लूप लाइन में भेजा गया श्रीमती प्रीति मैथिल 2009 – अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय से अपर सचिव श्रम विभाग मध्य प्रदेश शासन। श्री वीरेंद्र कुमार 2011 – उप सचिव श्रम विभाग से उपसचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग। माना जा रहा है कि सोम डिस्टलरी चाइल्ड लेबर मामले में श्री वीरेंद्र कुमार को श्रम विभाग के उप सचिव के पद से हटाया गया है। श्रीमती प्रीति मैथिल को मंत्रालय में एडजस्ट करना था। सोम डिस्टलरीज कांड के कारण यह हेतु भी पूरा हो गया..! मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची श्री कमल सोलंकी उपसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय से उपसचिव स्कूल शिक्षा विभाग। श्रीमती वंदना मेहरा उपसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय से उपसचिव सामान्य प्रशासन विभाग पूल। श्री आशीष कुमार पांडे विशेष सहायक माननीय मंत्री परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग की निजी स्थापना से सेवाएं वापस लेते हुए अवर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय। सुश्री श्रीलेखा श्रोत्रिय राजस्व आयुक्त कार्यालय में उप प्रमुख के पद पर रहते हुए मातृत्व अवकाश पर चली गई थी। वापस आने पर अवर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय। श्री आशुतोष गोस्वामी संयुक्त कलेक्टर भोपाल से अवर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रदेश के मंत्री भरेंगे टैक्स,,,, और इंदौर पुलिस को चाहिए मुक्त में सब्जी,,,, नही तो दुकान बंद…. T20 विश्वकप क्रिकेट,भारत पहुंचा फायनल में
You must be logged in to post a comment.