ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय। लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कई जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, सीतापुर के जिलाधिकारी अनुज सिंह को इसी पद पर मुरादाबाद भेजा गया है, जबकि चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को इसी पद पर लखीमपुर खीरी भेजा गया है, जबकि आयुष विभाग के विशेष सचिव नागेंद्र प्रताप को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया है। नगर आयुक्त कानपुर शिवशरणप्पा जीएन को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान मधुसूदन हुल्गी को कौशांबी का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर महानिरीक्षक निबंधन उप्र रवीश गुप्ता को जिलाधिकारी बस्ती बनाया गया हैं। इसी तरह, संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल को इसी पद पर सहारनपुर भेजा गया है, जबकि विशेष सचिव नगर विकास राजेंद्र पेंसिया को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य आयुक्त मेधा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये नियमित प्रक्रिया के तहत किए गए तबादले हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पिता की लाइसेंसी बंदूक से नाबालिग बेटे ने मारी गोली, आर से पार निकली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात