भोपाल।ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेयमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रालय में हुई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने पर चर्चा हुई है। दरअसल मोहन सरकार प्रदेश में उद्योग और निवेश लाना चाहती है जिसके खुलने से युवाओं को रोजगार मिलेगा और हर युवा आत्मनिर्भर बनेगा। बैठक के दौरान सीएम यादव ने कहा कि आने वाले वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जाए उद्योगों के विकास के लिए समेकित योजना तैयार करने के निर्देश दिए, प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रीजनल इंडस्ट्रियल कांन्क्लेव आयोजित होंगी प्रदेश में नए उद्योग निवेश के लिए भारत के प्रमुख नगरों में उद्योग पतियों के साथ बैठकें होंगी,प्रदेश में स्पेस टेक्नोलॉजी पर नेशनल कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। मेपकास्ट के साथ इसरो जैसी संस्थाओं के सहयोग से युवाओं के लिए उपयोगी उद्योग और व्यवसायिक गतिविधियां होंगी। प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म और नए क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का अध्ययन किया जाए। आईटी क्षेत्र में रोजगार के लिए बड़ी संख्या में प्रदेश से बाहर जाते हैं युवा, उन्हें प्रदेश में ही कार्य मिल सके,ऐसे प्रयास किए जाएं। मूर्ति निर्माण,भगवान के वस्त्र तैयार करने जैसे क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ किया जाए, प्रदेश में रोजगार परक उद्योग स्थापना पर जोर दें। जनवरी 2025 में इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी करने के लिए भी कहा गया। बैठक में उज्जैन में हुई रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव-2024 की प्रगति की समीक्षा की गई। उज्जैन के विक्रमपुरी औद्योगिक क्षेत्र में गत छह माह में 58 इकाइयों के लिए 459.24 एकड़ भूमि प्रदान की गई. कुल 5407.59 करोड़ के निवेश को मंजूरी मिली है। लगभग 15 हजार जरूरत मंद लोगों को रोजगार मिलेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीएम मोहन यादव का बयान, जबलपुर एयरपोर्ट और मदन महल फ्लायओवर वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जाना जाएगा। 157 शिक्षकों पर लटकी कार्यवाही की तलवार जाने क्यू।