सिरमौर/ कुशमेंद्र सिंह। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल द्वारा  प्रदेश की 423 नगरीय निकायो की सीएम हेल्प लाइन की माह मई 2024 की 20 जून 2024 को ग्रेडिंग जारी की गई है । 
जारी ग्रेडिंग में रीवा, सीधी,सतना, मैहर, मऊगंज, सिंगरौली सहित शहडोल संभाग में नगरपरिषद सिरमौर को सीएम हेल्प लाइन 181 में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण में 100 प्रतिशत अंक (A ग्रेड ) के साथ लगातार 15वीं बार रीवा संभाग में प्रथम स्थान मिला है।


जनसंपर्क प्रभारी अश्वनी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा संचालित अति महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजना सीएम हेल्पलाइन की माह मई 2024 की 20 जून 2024 को जारी ग्रेडिंग में प्रदेश की 423 नगरीय निकायो में नगरपरिषद सिरमौर को प्रदेश में 12वां स्थान मिला है
मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉक्टर एसबी सिद्दीकी के द्वारा सतत निगरानी व शिकायतो पर किए गए निराकरण के कारण नगरपरिषद सिरमौर 15वीं बार लगातार रीवा सम्भाग में “प्रथम” स्थान प्राप्त किया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जल गंगा संवर्धन अभियान के साथ अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं में व्यस्तताओं के बाबजूद भी डाक्टर एसबी सिद्दीकी ने प्रत्येक दिवस सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कम से कम 2 घंटे का समय सीएम हेल्पलाइन के लिए निर्धारित कर शिकायतो का निराकरण करते थे। जिस मेंहनत और लगन का यह परिणाम रहा कि नगर परिषद सिरमौर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी डां. एसबी सिद्दीकी ने आज मध्य प्रदेश की 423 नगर पालिका नगर परिषदों में 12वां स्थान एवं रीवा संभाग में ( रीवा, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर,मैंहर, एवं मऊगंज में ) लगातार 15वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।

डॉक्टर एस. बी. सिद्दीकी मुख्य नगर पालिका आधिकारी


वही डाक्टर एसबी सिडिकी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन मध्यप्रदेश शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना है इसमें प्राप्त शिकायतो को सर्वोच्च प्राथमिकता से जांच उपरांत की गई कार्यवाही का परिणाम है नगरपरिषद सिरमौर में मेरी पदस्थापना उपरांत लगातार प्रदेश में स्थान अर्जित करता रहा है
जून की जारी ग्रेडिंग में प्रदेश में 12वां एवं संभाग में पुनःप्रथम स्थान मिला है।
सिरमौर नगरपरिषद अध्यक्ष संदीप सिंह ने नगरपरिषद को 12वा स्थान मिलने पर कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए हम सतत प्रयासरत है अनेकों योजनाएं प्रस्तावित है सीएम हेल्पलाइन में लगातार 15वीं बार नगरपरिषद सिरमौर को 12वां स्थान मिलना गर्व की बात है जिसके लिए सिरमौर सीएमओ सहित सभी कर्मचारी बधाई के पात्र है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading