इसे ‘लोक परीक्षा कानून 2024’ (Public Examination Act 2024) नाम दिया गयासार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 – केंद्रीय भर्ती और केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षाओं के लिए पेपर लीक विरोधी कानून, शुक्रवार को लागू हो गया। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक राजपत्र अधिसूचना में कहा गया है, “सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 (2024 का 1) की धारा 1 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार एतद्द्वारा 21 जून 2024 को उक्त अधिनियम के प्रावधानों के लागू होने की तिथि के रूप में नियुक्त करती है।” इस कानून के लागू होने के बाद सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर तीन से पांच साल की सजा और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. संगठित रूप से इस तरह का अपराध करने पर एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही साथ जांच के दौरान अगर इस बात के भी सबूत मिले कि संबंधित घटना में अगर किसी वरिष्ठ अधिकारी की भी संलिप्तता है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं यदि एग्जामिनेशन अथॉरिटी या सर्विस प्रोवाइडर कोई संगठित अपराध करता है, तो जेल की अवधि न्यूनतम पांच वर्ष और अधिकतम 10 वर्ष होगी, और जुर्माना ₹ 1 करोड़ रहेगा। एमपी पीएससी 2024 की कल रविवार को होने वाली परीक्षा का पर्चा टेलीग्राम चैनल पर लीक होने की खबर। आयोग के ओएसडी रविन्द्र पंचभाई ने कहा पर्चा वायरल हो रहा लेकिन अधिकृत सूचना नही।दरअसल टेलीग्राम पर एमपी पीएससी पेपर लीक नाम का ग्रुप बनाया गया है। और इसमें दावा किया गया है कि एमपी पीएससी 2024 प्री परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। और लोगों से ग्रुप में जुड़ने और पैसे देकर पेपर प्राप्त करने के लिए कहा जा रहा है , हालांकि अभी तक टेलीग्राम में वायरल इस खबर के फर्जी होने और इसके सत्यता होने की पुष्टी नही हो सकी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर शहर की 15 सड़कों और फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण, आज से अभियान की शुरुआत अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन