प्रदीप चौधरी। इंदौर शहर में सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण से परेशान लोगों को अब इससे जल्द ही राहत मिलेगी। शहर की प्रमुख सड़कों पर हुए अतिक्रमण से जहां एक ओर ट्रैफिक प्रभावित होता है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। अतिक्रमण हटाने के लिए चलने वाले अभियान की शुरुआत में तीन दिन तक कब्जा करने वालों को चेतावनी दी जाएगी।
इंदौर में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत प्रमुख बाजारों की सड़कों से हो रही है।
राजवाड़ा के आस-पास के क्षेत्र और प्रमुख सड़क एमजी रोड भी इसमें शामिल।
चेतावनी देने के बाद भी कब्जा करने वाले नहीं माने तो उनका सामान होगा जब्त।
इंदौर। इंदौर शहर के लोगों को अब सड़कों और फुटपाथों पर हुए कब्जे से मुक्ति मिलेगी। इंदौर जिला प्रशासन आज से शहर की सड़कों पर यह अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर रहा है। सबसे पहले अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी अगर वे कब्जा नहीं हटाते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
शुरुआत में 15 सड़कों का हुआ चयन
इंदौर शहर में अतिक्रमण की वजह से छोटी हो चुकी सड़कों को वास्तविक रूप देने के लिए मुहिम शुरू होगी। शनिवार से शहर की 15 सड़कों का चयन कर कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई के पहले तीन दिन इन क्षेत्रों में अनाउंसमेंट कर कब्जा हटाने की सूचना देंगे।
इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम करेंगे। अलग-अलग दिन एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। दोबारा कब्जा करने वालों की दुकानें और व्यावसायिक संस्थान सील किए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि सड़क और फुटपाथ से कब्जा हटाने से पहले दुकानदारों और व्यावसायिक संस्थानों को तीन दिन चेतावनी दी जाए। इसके बाद मुहिम चलाकर समान जब्ती कर कब्जा हटाया जाए।
बैठक में निगम आयुक्त शिवम वर्मा, डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इन सड़कों पर चलेगा अभियान
जोन – 1

  • आरपीटी से बीएसएफ गेट एक।
  • गौराकुंड से बड़ा गणपति।
  • चंदन नगर चौराहे से बड़ा गणपति।
  • दशहरा मैदान से अन्नपूर्णा होते हुए चाणक्य पुरी।
    जोन – 4
  • अग्रसेन चौराहा से राजवाड़ा।
  • गौराकुंड से राजवाड़ा।
  • नरसिंह बाजार चौक से गौराकुंड।
    जोन – 2ए
  • जेएमबी चौराहा से पीपल्याहाना।
  • बंगाली चौराहा से पत्रकार कालोनी चौराहा।
  • बाम्बे हास्पिटल से सत्यसाईं चौराहा होते हुए स्कीम 78।
  • खजराना चौराहे से आनंद बाजार।
    जोन – 2बी
  • कनकेश्वरी मंदिर चौराहा से आमवाला चौराहा।
  • मालवा मिल चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा।
  • जंजीरवाला चौराहा से मालवा मिल चौराहा।
    जोन – 3
  • बड़ी लाइन रेलवे स्टेशन से महारानी रोड से खातीपुरा तक।
  • कोठारी मार्केट चौराहा से शास्त्री मार्केट होते हुए सैफी चौराहा।
  • जीपीओ चौराहा से छावनी चौराहा, आरएनटी मार्ग से मधुमिलन चौराहा।
    लंबी दूरी की बसें होंगी शहर से बाहर
    शहर में संचालित अवैध बस स्टैंड शहर से बाहर किए जाएंगे। बस संचालन के लिए नायता मुंडला बस स्टैंड का विकल्प भी दिया है।
NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading