ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय यूपी:- बीजेपी के उत्तर प्रदेश से उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर से पीएम ना बने इसके लिए विदेशी ताकतों ने पैसा लगाया था. उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से बात कि और उत्तर प्रदेश के चुनाव में विदेशी ताकतों का जो पैसा लगाया गया उसकी गृहमंत्री जांच करें. उन्होंने कहा कि यह सब साजिश के तहत किया गया और इसमें विदेशी साजिश शामिल थी। साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य टारगेट में थे क्योंकि यूपी से होकर पीएम की कुर्सी का रास्ता जाता है. उन्होंने कहा कि विदेशी ताकत कौन है, पीएम मोदी और बीजेपी को यूपी में टारगेट करते हुए विदेशी निवेश किया गया. उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव में 70,000 वोटो से पिछड़ा हूं. विदेशी ताकतें नहीं चाहती थी कि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी से किया व्यक्तिगत अनुरोध उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों की समीक्षा की जानी चाहिए और इस संबंध में मैंने प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत अनुरोध भी किया. सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पता नहीं लोग क्यों बाबर का नाम रटते-रटते बाबरे क्यों हो गए हैं. मोदी जी ने कहा है, विकास भी विरासत थी केवल बाबर का नाम ही नहीं मुझे लगता है और ऐसे सैकड़ों नाम है जो हटाए जाने चाहिए. हमें हमारी संस्कृतियों को और हमें अपमानित करने के लिए रखे गए हैं, चाहे वह शहर के नाम हो चाहे वह गलियों के नाम हो सड़कों के नाम हो और मुझे लगता है कि शिक्षा के क्षेत्र में अकबर महान है. सांसद ने कहा कि यह तो पढ़ाया गया पर महाराणा प्रताप कौन थे. यह तो हमें पढ़ाया ही नहीं गया है तो फिर से इस क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है और मुझे लगता है मोदी जी करेंगे. हरिद्वार में साक्षी महाराज का जोरदार स्वागत किया गया. श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा में साधु संतों ने उनका जोरदार स्वागत किया और आतिशबाजी की निर्मल पंचायती अखाड़ा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रस्ताव पारित कर साक्षी महाराज को केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन BJP के राज, हर परीक्षा में कर रहा धांधली,UGC NET Exam रद्द अखिलेश यादव ने किया प्रहार… किसानों के लिए खुशखबरी, जिन किसानों का इस बैंक में है खाता, सरकार उनका पूरा कर्ज करेगी माफ़…