ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय नई दिल्ली:- शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित यूजीसी-नेट 2024 को रद्द कर दिया है. मंत्राल का कहना है कि धांधली की सूचना मिलने पर यह फैसला किया गया. मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया गया है. अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘और अब गड़बड़ी की खबर के बाद UGC- NET की परीक्षा भी रद्द कर दी गयी है. भाजपा के राज में पेपर माफिया एक के बाद एक, हर एग्जाम में धांधली कर रहा है. ये देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है. गहरी बात समझिए- पुलिस भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होगा तो कानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी. जिससे देश-प्रदेश में अशांति और अस्थिरता बनी रहेगी। ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे– अखिलेश यादवसपा प्रमुख ने कहा, ‘NEET की परीक्षा में घपला होगा तो ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे और देश के लोगों के इलाज के लिए भविष्य में डॉक्टरों की कमी और बढ़ जाएगी और बेईमान लोग, जनता के जीवन के लिए खतरा बन जाएंगे। UGC-NET परीक्षा न होने से, पहले से शिक्षकों की जो कमी चली आ रही है, उसमें और भी ज्यादा इजाफा होगा. शिक्षकों की कमी से देश के मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होगी, जो कालांतर में देश के लिए बेहद घातक साबित होगी।उन्होंने कहा, ‘इन सबसे प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी. ये हमारे देश के शासन-प्रशासन व देश के मानव संसाधन के विरूद्ध कोई बहुत बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम निकलेंगे. इसीलिए कोर्ट की निगरानी में इसकी कठोर जांच हो और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए, और कोई भी अपराधी छोड़ा न जाए, फिर वो चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो या फिर उसके सिर पर सत्ता का हाथ ही क्यों न हो. अपने पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं जो भ्रष्ट लोग कोरोना के वैक्सीन में चुनावी चंदे के नाम पर पीछे से करोड़ों रूपये खा सकते हैं, वो भला परीक्षा-प्रणाली को क्या छोड़ेंगे. बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 18 जून को दो पालियों में यूजीसी-नेट आयोजित किया गया था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर के संपत ग्रीन में चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद.. ये कैसा दावा कर दिया- साक्षी महराज ने यूपी की सियासत में मच सकता है हंगामा…