ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय

नई दिल्ली:· दो हिस्सों में बंटी शिवसेना के दोनों गुट आज राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

उद्धव गुट की ओर से मुंबई के षणमुखानंद हॉल में शाम 6 बजे भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में सभी नवनिर्वाचित सांसदों का उद्धव ठाकरे अभिवादन करेंगे। वहीं, उद्धव ठाकरे शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

वहीं, दूसरी ओर सीएम एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना गुट मुंबई के वर्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन करने वाली है। सीएम एकनाथ शिंदे बुधवार शाम 5 बजे नेता और कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। शिंदे सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में योजनाओं की रूपरेखा तैयार होंगे।

शिवसेना यूबीटी ने लोकसभा चुनाव में जीती 9 सीटें
स्थापना दिवस के मौके पर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि हम आज शिवसेना दिवस मनाने जा रहे हैं। हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे जी ने पार्टी की स्थापना की थी। हम सब धूमधाम से स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं। दुख केवल इस बात का है कि हमारी पार्टी का नाम छीन लिया गया। हमारा चुनाव चिन्ह चोरी कर लिया गया। इसके बावजूद 2024 की लोकसभा चुनाव में हमने 9 सीटें जीती।

समझ लीजिए हमने 90 सीटें जीती है…
आनंद दुबे ने आगे कहा,” जिस पार्टी की सब कुछ छिन लिया जाए। पीठ पर छुरा भोंका जाए। सरकार गिरा दिया जाए। इसके बावजूद शिवसैनिकों की मेहनत से हम 9 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब रहे। तो समझ लीजिए कि हमने 90 सीटें जीती है। दूसरे गुट के पास धन-बल है। सत्ता है फिर भी उन्होंने हमसे कम सीटें जीती है। भले ही कुछ समय के लिए हमारा चुनाव चिन्ह नया है। हमारा नाम नया है, लेकिन असली शिवसैनिक हम ही है।

शिवसेना यूबीटी नेता ने आगे कहा,”शिंदे गुट कुछ महीनों के मेहमान हैं। उसके बाद न तो उनके पास पार्टी रह जाएगी। न चुनाव चिन्ह रह जाएगी और केवल नकली लोग बचे रहेंगे।”

शिवसेना शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा,”यह हमारे लिए पवित्र दिन है। हमारी पार्टी बालासाहेब ठाकरे के विचारों, हिंदुत्व के विचारों पर चलती है। यह स्थापना दिवस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लोकसभा चुनाव के बाद आया है।”

कृष्णा हेगड़े ने आगे कहा,”सीएम एकनाथ शिंदे ने हमें बड़ी जीत दिलाई है और वे हमें आने वाले समय के लिए दिशा-निर्देश देंगे। इसके अलावा, वे हमें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मार्ग दिखाएंगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading