ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय, क्राइम रिपोर्टर छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अरबपति महाठग Shiva Sahu को पुलिस ने 2 करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी के आरोप में रायपुर के एक मॉल से गिरफ्तार किया है। सरसींवा पुलिस ने Shiva Sahu के साथ उसके साथी सूर्यकांत साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू और भागवत साहू भी पकड़ा है। रायपुर के मैग्नेटो मॉल से पकड़ा गया Shiva Sahuकौन है Shiva Sahu और कैसे बना अरबपति ?कुछ ही महीनों में खरीद ली करोड़ों की गाड़ियांमोटे ब्याज का दिया था लालच, थाने में केस दर्जलोगों को भारी ब्याज का दिया झांसापुलिस की गिरफ्त में Shiva Sahu, अब खुलेंगे कई राज़जानकारी के मुताबिक FIR दर्ज होते ही सभी आरोपी पिछले 3 महीने से फरार थे। पुलिस के साथ आंखमिचौली का खेल खेल रहे थे। सभी आरोपियों को रायपुर और बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे जल्द मामले का खुलासा होगा। रायपुर के मैग्नेटो मॉल से पकड़ा गया Shiva Sahuफरारी के दौरान Shiva Sahu बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई जैसी मेट्रोसिटी में रहा। बताया जा रहा है शिवा साहू मंगलवार को रायपुर पंहुचा था। साइबर टीम भी लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। पुलिस को गुमराह करने वह अलग-अलग सिम बदल रहा था। इसी बीच तेलीबांधा के पास दुकान में खरीदारी करते हुआ उसका लोकेशन मिला। इसके बाद वह मैग्नेटो मॉल चला गया, जहां से पुलिस ने उसे शाम 5.30 बजे धर दबोचा। कौन है Shiva Sahu और कैसे बना अरबपतिछत्तीसगढ़ का एक साधारण युवक, जिसके पिता खेती-किसान और बढ़ई का काम करते हैं, वो महज चंद महीनों में अरबपति बन गया। उसके पास बेशुमार दौलत आ गई। यही वजह है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का रायकोना गांव और यहां रहने वाला शिवा साहू सुर्खियों में हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महज एक साल में ही शिवा 1500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक बन गया। दौलत बरसी तो शिवा को लग्जरी गाड़ियों का शौक हो गया। आलम ये है कि उसके पास 100 से ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं। इसके पास मर्सिडीज, BMW, थार जैसी कारें हैं। महज 23 साल का शिवा अचानक अरबपति कैसे बन गया, ये सवाल लोगों के जहन में कौंध रहा है। उसकी चमत्कारिक कामयाबी लोगों को हैरान कर रही है, जिससे अब जल्द पर्दा उठने वाला है। कुछ ही महीनों में खरीद ली करोड़ों की गाड़ियांदरअसल, सारंगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सरसींवा थाना इलाके में रायकोना गांव आता है। यहां Shiva Sahu नाम का युवक रहता है। उसने पिछले कुछ महीने में ही करोड़ों की कार, जमीन और घर बनाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कोई इतने कम समय में कैसे अमीर हो सकता है, ये सवाल इसलिए बड़ा हो गया, क्योंकि Shiva Sahu के पिता सामान्य किसान हैं और गांव में पहले बढ़ई का काम करते थे। मगर सफलता के बाद शिवा और उसका परिवार गांव के सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गया है। मोटे ब्याज का दिया था लालच, थाने में केस दर्जशिवा साहू के खिलाफ कुछ लोगों ने सरसींवा थाने में शिकायत भी की थी कि रुपए डबल करने के नाम पर उसने ठगी की है। शिकायत करने वाले लोगों से शिवा ने वादा किया था की उन्हें वह 30 फीसदी ब्याज देगा। साथ ही रुपयों को आठ महीने में डबल कर देगा। इसी केस में पुलिस ने Shiva Sahu समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। लोगों को भारी ब्याज का दिया झांसा3 महीने पहले शिवा साहू के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि भारी ब्याज देने के एवज में 4 लोगों से 2 करोड़ रुपए लिए। इस पर पुलिस ने शिवा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, लेकिन इसके बाद थाने में सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए और शिवा के पक्ष में नारेबाजी करते हुए अपने साथ ले गए थे। पुलिस की गिरफ्त में Shiva Sahu, अब खुलेंगे कई राज़पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि Shiva Sahu ने ठगी से बेशुमार पैसा बनाया है। पुलिस के पास अभी तक 4 करोड़ की ठगी का मामला पहुंचा है। बताया जाता है कि जिन लोगों से वह पैसे निवेश करवाता था, शुरुआत में उन्हें मोटा ब्याज देता था। पुलिस ने बताया कि सारंगढ़ इलाके में उसके कई एजेंट घूमते थे, जो लोगों से रुपए निवेश करवाते थे। अब शिवा साहू गिरफ्तार हो चुका है, जल्द अरबपति बनने का खुलासा होगा कि आखिर उसने करोड़ों की संपत्ति कैसे बनाई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों का ये है मास्टर प्लान ,शिवसेना के स्थापना दिवस पर उद्धव और शिंदे गुट का शक्ति प्रदर्शन… मोहन सरकार पेश करेगी पहला पूर्ण बजट, डिप्टी सीएम देवड़ा ने बताया क्या होगा खास?