इंदौर आमिर खान। इंदौर शहर में थानों पर शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त जोन-02 नगरीय इन्दौर अभिनव विश्वकर्मा के द्वारा थाना स्तर शिकायतों के निराकरण हेतु “विशेष शिकायत निराकरण अभियान” चलाया जा रहा है । शिकायतों के निराकरण के संबंध में आज दिनांक 10.06.2024 को थाना लसुडिया पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया । इसमें पुलिस उपायुक्त महोदय, जोन-02 नगरीय इन्दौर श्री अभिनव विश्वकर्मा स्वयं उपस्थित होकर पूर्व लंबित शिकायतों एवं C.M. हेल्पलाईन की शिकायतों के आवेदकों से स्वयं चर्चा की तथा शिकायतों का निराकरण किया तथा शिकायत निवारण शिविर में सहायक पुलिस आयुक्त,विजय नगर इन्दौर श्री कृष्ण लालचंदानी , थाना प्रभारी लसुडिया श्री तारेश कुमार सोनी एवं थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । चलाये जा रहे अभियान में लोकल शिकायत , वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत , C.M. हेल्पलाईन की शिकायतों के शिकायतकर्ताओं को सुना तथा शिकायकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण हेतु उचित निर्देश जांचकर्ता अधिकारियों को दिये गये ।उक्त शिकायत निराकरण अभियान में करीबन 40 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा कुछ शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया एवं पूर्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विवेचना अधिकारियों को प्रकरण का जल्द से निराकरण करने के निर्देश दिये गए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिला कोर्ट इंदौर ने 2023 में हुई 7 साल की बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में 2 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ,कलेक्टर दीपक सक्सेना के बंगले पहुंचकर अपनी संवेद प्रकट की