जबलपुर। हिमांशु जोशी। मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक. जबलपुर – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कल सोमवार 10 जून को जबलपुर के प्रस्तावित प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर प्रभारी कलेक्टर अनय द्विवेदी ने आज देर शाम डुमना एयरपोर्ट पर अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिये । बैठक में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव तथा सबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कल सोमवार की शाम लगभग 4.15 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा । मुख्यमंत्री डॉ यादव कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने डुमना एयरपोर्ट से सीधे कलेक्टर बंगला पहुंचेंगे । इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मदनमहल पहाड़ी स्थित संग्राम सागर तालाब की साफ-सफाई के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । डॉ यादव यहीं पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 1389 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे तथा शाम डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस थाना लसुडिया पर किया गया शिकायत निकरण शिविर का आयोजन संस्था स्प्रेडिंग स्माइल्स ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह