इंदौर! शुभम जैसवाल। संस्था स्प्रेडिंग स्माइल्स द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियो को लैपटॉप, साइकिल, मोबाइल फोन और ट्राफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन नगर पालिका निगम की सभापति श्रीमती कलावती यादव ने विद्यार्थियो को संबोधित किया तथा मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विद्यार्थियों और संस्था के लिए प्रेषित शुभकामनाएं संदेश का वाचन भी किया l मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी विद्यार्थियो को संबोधन करते हुए कहा कि संस्था प्रमुख राहुल लोदवाल के द्वारा श्रमिक क्षेत्र के विद्यार्थियों में शिक्षा की लगन को बढ़ाने की दिशा में किए जाने वाला यह कार्य उत्तम और श्रेष्ठ कार्य है क्योंकि 90% 75% या इसके आसपास लाने वाले विद्यार्थियों के नंबर के आधार पर उनको अलग-अलग सम्मान मिल जाता है लेकिन जो विपरीत परिस्थितियों में पलकर बढ़कर रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और वह जब उत्तीर्ण होकर 40% से लेकर 60% तक के अंक लाते हैं तो उनकी सफलता को भी प्रोत्साहित करना निश्चित विद्यार्थी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अनुकरणीय कार्य है! इस अवसर पर आपने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था से आग्रह किया कि अगले वर्ष जो विद्यार्थी दसवीं में एवं 12 वीं में अनुत्तीर्ण रह जाएं उन्हें अगले वर्ष पढ़कर आगे बढ़ने का लक्ष्य से जोड़ने का कदम भी बढ़ाया जाए ताकि शिक्षा से कोई वंचित न रहे कोई दूर ना रहे! विशेष अतिथि के रूप एमआईसी सदस्य नंदू पहाड़िया, गोपाल गोयल, अशोक अधिकारी, गणेश चौधरी, सविता अखंड, राम कुमार सिंह, कुणाल मिश्रा, रितेश सिंह चंदेल, संजय अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन रोहित शर्मा ने किया आभार कांतिलाल लोदवाल ने माना। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ,कलेक्टर दीपक सक्सेना के बंगले पहुंचकर अपनी संवेद प्रकट की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम प्रसाद जी दुबे की जयंती शताब्दी पर प्रकाशित औदुम्बर वाणी का विमोचन