इंदौर। आमिर खान । इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एंव सेवन करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही कर, सूचना देकर शहर को एक नई दिशा की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा। जोन-01 नगरीय पुलिस इन्दौर के द्वारा एक नई पहल की शुरूआत की गई। जिसका नाम नया सवेरा एक नई शुरूआत दिया गया। इस पहल के तहत पुलिस उपायुक्त जोन- 01 नगरीय इन्दौर विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के द्वारा एक हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया गया है। जिस पर आमजन अवैध मादक पदार्थ के विक्रय, सेवन करने वाले व्यक्तियों आदि की जानकारी दे सकते हैं, जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। जोन-01 नगरीय पुलिस इन्दौर के द्वारा शुरू की गई नई पहल नया सवेरा – नई शुरूआत के अंतर्गत जोन-01 के अंतर्गत नशा प्रभावित क्षेत्र जहां आर्थिक रूप से निम्न वर्ग के लोग निवास करते हैं, जैसे नैनोद मल्टी, नया बसेरा (गड्डा) मल्टी में दिनांक 07.06.2024 को शाम को औचक रूप से चेकिंग की गई। चेकिंग सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर रूबीना मिजवानी के नेतृत्व में की गई। जिसमें थाना गांधीनगर के 10 जवान एंव रक्षित केन्द्र से 15 जवानों की 03 टीमें थाना प्रभारी गांधीनगर अनिल यादव, टूआईसी उनि. नत्थी सिंह तोमर, सउनि. पुष्पराज सिंह बैस एंव स्वंय एसीपी के नेतृत्व में बनाई गई। टीम को ब्रीफ करने के पश्चात मल्टी की घेराबंदी करके एंव समुचित बैरिकेडिंग की गई, बाद इसके नैनोद की 10 मल्टियों में रेंडम चेकिंग की गई। जिसमें 50 मकानों की चैकिंग की गई। जिसके संबंध में सूचना थी कि नशाखोरी के लिए लोग, इन मल्टियों के खाली पडे फ्लैट्स का उपयोग करते हैं एंव अवैध सामग्रियों का भण्डारण करते हैं। 10 मल्टियां नैनोद की एंव 09 मल्टियां नया बसेरा की चेकिंग की गई। जहां करीबन 700-800 परिवार निवासरत हैं। जहां जनता एंव पीडित महिलाओं द्वारा जिन मकानों में अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं, उन्हें भी बताया। जिसकी फोर्स की मदद से चेकिंग की गई। बाद इसके मल्टी के बच्चों व महिलाओं को नशा के विरूध्द एकमत होकर विरोध करने एंव परिवारजनों को इससे दूर रखने हेतु समझाइश दी गई। जोन-01 पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा जारी हेल्पलाईन नं. 7049108852 को सहज रूप से दिखाई देने वाले स्थानों पर चस्पा किया गया एव शिकायत पेटी जहां गोपनीय रूप से नशा बेचने वालों के नाम पता आदि की जानकारी देने हेतु बताया। उक्त जागरूकता अभियान में करीबन 350-400 लोग नैनोद एंव 250-300 लोग नया बसेरा मल्टी से शामिल हुए। जिन्हें बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने एंव नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गई। चेकिंग के दौरान नैनोद मल्टी में मादक पदार्थ का सेवन करते जिलाबदर आरोपी आशीष उर्फ वारी पकडा गया जिसपर राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत् कार्यवाही की गई एंव अन्य नाम जो इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं, उनके भी नाम सामने आए। यह अभियान जारी रखते हुए इस क्षेत्र पर अर्द्धरात्रि तक नजर रखी गई। जहां रात करीबन 09.00 बजे गड्ढे वाली मल्टी के पास एक व्यक्ति जो संदिग्ध स्थिति में खाद का बोरा ले जा रहा था, पुलिस को देखकर चेहरे के भाव बदल रहे थे, जब पुलिस उसकी ओर बढी तो वह घबराकर भागा, जिस पर पुलिस ने उसे पकडकर दबोचा, चेकिंग करते बोरे में 1 किलो 300 ग्राम गांजा प्राप्त हुआ एंव इस पर धारा 8/20 NDPS Act की कार्यवाही करते आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू को गिरफ्तार किया गया, जो क्षेत्र का ड्रग पेडलर था एंव पूर्व के भी कई अपराध हैं।। इस प्रकार लगातार पुलिस द्वारा नशे पर प्रहार करते हुए शौहरत वाले क्षेत्रों में चेकिंग की जा रही है। इसके पूर्व 02 दिन पहले ही 25 ग्राम MD मादक पदार्थ भी ड्रग पेडलर लखन से जप्त किया गया था, जो इस अभियान की नित नई सफलताओं को बताती है। जब पुलिस इस तरह लोगों के बीच जाकर बात करती है तो इन्हीं सभाओं में पुलिस द्वारा की जा रही इस पहल को वहां नशे का शिकार हुए परिवार काफी सराह रहे हैं और पुलिस का धन्यवाद भी देते हैं कि आपके इस प्रकार बार-बार आने से काफी बदलाव क्षेत्र में आएगा और किसी अभियान में जनता को शामिल करके वाकई एक नए सवेरे नई शरूआत की क्षेत्र में लोगों को उम्मीद जागी है। गौरतलब हो कि इस अभियान में यदि स्वंय कोई नशा छोडना चाहता है तो पुलिस उसकी स्वंय सेवी संस्थानों से मिलकर मदद भी कर रही है और ऐसे लोगों का मुफ्त उपचार भी करवा रही है। नशे के विरूध्द चलाए गए इस जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नशे से पीडित व्यक्तियों के पुनर्वास व नशे की लत को दूर करने के लिए एनजीओ एंव नशा मुक्ति केन्द्रों से समन्वय स्थापित कर नशे की लत छुडाने के हर संभव प्रयास किया जाना उक्त पहल की प्राथमिकता है। शहर के ऐसे स्थान जैसे, बार, क्लब, कैफे, गेम जोन, सिगरेट पाइंट, गुमठी, हॉस्टल, कॉलेज, कोचिंग आदि संस्थान जहां नशीले पदार्थ का विक्रय होता है, उक्त स्थानों की जानकारी हेल्पलाईन नंबर पर देकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। सराहनीय कार्यः- सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती रूबीना मिजवानी, थाना प्रभारी थाना गांधीनगर श्री अनिल यादव, उनि. नत्थी सिंह तोमर, सउनि. दुलेसिंह नागर, सउनि, पुष्पराज सिंह बैस, प्र.आर. भावेश चौहान, प्र.आर. सुनील पाल, प्र.आर. दीपेन्द्र परिहार, प्र.आर. सतेन्द्र सिंह, आर. श्यामसुन्दर जादौन, आर. सुधीर शर्मा तथा रक्षित केन्द्र इन्दौर से प्राप्त 10 का बल की सराहनीय भूमिका रही। नोट जोन-01 नगरीय पुलिस इन्दौर द्वारा नशे के परिवहन व सेवन की सूचना देने हेतु एक हेल्पलाईन नं. 7049108852 जारी किया गया है, जिस पर आमजन सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में युवती के टुकड़े टुकड़े कर बैग में भरकर फेंका….. शहर में फिर हत्या नगरपरिषद सिरमौर में जल गंगा संवर्धन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।
You must be logged in to post a comment.