इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेन में मिले थे महिला के शव के टुकड़े, बचे अंग मिले ऋषिकेश में, हाथ पर लिखे हैं ये नाम
इंदौर जीआरपी पुलिस ने अलग-अलग दल बनाकर अलग-अलग रेलवे स्टेशन के साथ ही आस-पास के शहरों में जांच शुरू कर दी है। ऋषिकेश में अज्ञात महिला के शव के हाथ और पैर मिले थे, जिस पर हिंदी में मीराबेन और गोपाल भाई गुदा हुआ है। शनिवार रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में बेग और बोरी में अज्ञात महिला के शव दो हिस्सों में मिले थे।
इंदौर से रवाना हुई ट्रेन से शव के बचे हुए अंग ऋषिकेश पहुंचे।
संभवत: उज्जैन से ही अलग-अलग ट्रेनों में रखे होंगे शव के टुकड़े।
इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में कोच में मिले थे कुछ टुकड़े।
इंदौर। इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में शनिवार देर ट्रेन के कोच में मिले अज्ञात महिला के शव के बाकि के अंग एक बोरी में रविवार शाम को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन इंदौर-ऋषिकेष योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस के काेच में मिले। अब मामले में ऋषिकेश रेलवे पुलिस जांच कर रही है। इधर, इंदौर जीआरपी पुलिस ने अलग-अलग दल बनाकर अलग-अलग रेलवे स्टेशन के साथ ही आस-पास के शहरों में जांच शुरू कर दी है। ऋषिकेश में अज्ञात महिला के शव के हाथ और पैर मिले थे, जिस पर हिंदी में मीराबेन और गोपाल भाई गुदा हुआ है। उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में बेग और बोरी में अज्ञात महिला के शव दो हिस्सों में मिले थे, लेकिन उनमें हाथ और पैर गायब थे। जीआरपी पुलिस के अनुसार शव का पीएम किया जा चुका है। अब अलग-अलग जांच दल बनाएं है। जो कि महू, उज्जैन सहित आस-पास के अन्य रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज की जांच व कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे है। इसके साथ ही आस-पास के शहरों में भी जांच की जा रही है। हालांकि अब तक ना ही महिला के शव की पहचान हुई है और न ही पुलिस को अहम सुराग लगा है। जीआरपी टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि जांच दलों द्वारा अलग-अलग जगहों पर छानबीन कर रहे है, लेकिन अब तक महिला शिनाख्त नहीं हो पाई है।
एक समय पर दोनों ट्रेनें उज्जैन पर थी मौजूद
जानकारी के अनुसार शनिवार को नागदा से महू के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन शाम 5.15 से 5.30 बजे तक उज्जैन स्टेशन पर थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4.55 से 5.20 तक उज्जैन स्टेशन पर थी। संभवत आरोपितों द्वारा शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बारियो में रखकर यहीं से इन दोनों ट्रेनों में रख दिए और रवाना हो गए। पुलिस भी इस बिंदु को अहम कड़ी मानकर जांच कर रही है।
अब नाम आया सामने
ऋषिकेश में शव के हाथ और पैर मिले है। हाथ पर हिंदी में मीराबेन ओर गोपालभाई गुदा हुआ है। टीआई शुक्ला ने बताया कि इस बिंदु को लेकर जांच शुरू कर दी है। हाथ पर जिस तरह से नाम गुदा हुआ है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अज्ञात महिला गुजराती परिवार से संबंध रखती है।

इंदौर – शहर में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है । ताजा मामला इंदौर रेलवे स्टेशन परिसर का है । यह बने यार्ड में खड़ी ट्रेन के डिब्बे में एक युवती को टुकड़े टुकड़े में लाश मिली है । युवती को लाश के टुकड़े बैग में भरकर फेंके गए है । बदबू आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है । युवती कौन है इसकी पहचान नहीं हो पाई है । मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है । आशंका है की युवती को लाश को टुकड़े टुकड़े कर अलग अलग जगह फेकने की योजना थी ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading