इंदौर। अवैध फायर आर्म्स की तस्करी पर इंदौर क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही । क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में 03 आरोपी को अवैध फायर आर्म्स के साथ किया गिरफ़्तार.. कब्जे से 09 अवैध फायर आर्म्स (6 देशी पिस्टल , 03 देशी कट्टे) व 03 जिन्दा कारतूस जप्त किया। क्राइम ब्रांच टीम को सुचना प्राप्त हुई कि दो आदमी अवैध हथियार इंदौर शहर मे सप्लाई करने आ रहे, सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा बताए स्थान धार रोड स्थित सिरपुर तलब के पास से आरोपी (1).राजपाल सिंह बरनाला उम्र 48 साल नि. ब्लॉक कॉलोनी बारिया पंचायत गंधवानी जिला धार (2). रामू उर्फ़ भूरा भूरिया उम्र 24 साल नि.ग्राम पेड़वी मोहल्ला मसानेपुरा तह. धरमपूरी जिला धार को पकड़ा। इन दोनों आरोपियों के कब्जे से 05 (32 बोर) देशी पिस्टल व 02 (12 बोर) देशी कट्टे एवं 02 जिन्दा कारतूस जप्त कर थाना अपराध शाखा इंदौर पर अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । आरोपी सिकलीगर से आर्म्स तस्करी के संबंध में पूछताछ करते एक अन्य साथी आरोपी (3). मयूर चौधरी उम्र 30 साल निवासी नेहरू नगर इंदौर को पकड़ा, जिसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 01 कारतूस जप्त किया गया हैं।आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सावधानी और जागरूकता डिजिटल लाइफ में साइबर अपराधों से रक्षा रेस्टोरेंट Eighteen Calories के किचिन में कीट तथा चूहों का मल होना पाया गया