भोपाल प्रदीप चौधरी। प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन निलंबित किया गया खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भोपाल ने बताया कि विशाल फिटनेस प्लेनेट के पास प्रकाश तरूण पुष्कर तुलसीनगर स्थित रेस्टोरेंट Eighteen Calories द्वारा विक्रय किये गये अंकुरित अनाज में कीट (Cockroach) पाये जाने की शिकायत के पश्चात किये गये निरीक्षण में रेस्टोरेंट Eighteen Calories के किचिन क्षेत्र में बड़ी संख्या में कीट (Cockroach) तथा अनेक स्थानों पर चूहों का मल होना पाया गया। रेस्टोरेंट में व्याप्त अव्यवस्थाओं तथा अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों को दृष्टिगत में खाद्य कारोबार कर्ता खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 में वर्णित खाद्य पंजीयन की शर्तों का पालन करने में असफल रहे हैं। प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन कमांक – 21421010000690 लोक स्वास्थ्य के हित में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत खाद्य पंजीयन निलंबन अवधि के दौरान प्रतिष्ठान से खाद्य कारोबार का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । किया इसप्रकार की कार्रवाई इंदौर में भी होगी हमारे यहाँ का निगम का स्वस्थ अमला कही दिखाई नही देता जागो जनता जागो। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध फायर आर्म्स की तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार. रविवार को इंदौर मैं होगी एक अनोखी साइकिल मैराथन