इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ शुरू हुए पुलिस के ऑपरेशन ‘स्विफ्ट किल’ के तहत बुधवार रात नशा करने वाले 19 युवकों को पकड़ा था। जिनमें से तीन सगे भाई “एड्स” के मरीज निकले। ये तीनों एक ही इंजेक्शन से नशा लेते थे, इससे इन्हें संक्रमण हुआ।
ACP एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई द्वारा जानकारी दी गई की तीनों भाइयों की उम्र 18, 20 और 22 साल है। इन्हें रिहेब सेंटर भेजकर इलाज करवाया जाएगा। तीनों ड्रग्स माफियाओं से भी जुड़े हुए हे। ये ड्रग्स की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। इसी से नशा बचाकर खुद की लत पूरी करते थे। इन्हें नशा सप्लाय करने वालों की जानकारी पुलिस जुटा रही । इनके पिता भी नशा बेचते थे और वह भी नशे के आदी हैं।
8 थानों से पकड़े 60 युवक
नशे के खिलाफ गुरुवार को डीसीपी जोन-1 ने 8 थानों में ऑपरेशन ‘ईगल क्लॉ’(बाज का पंजा) चलाया। इसमें अलग-अलग टीमों ने 60 नशेड़ियों को अड्डों से नशा करते हुए दबोचा। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक थाना आजाद नगर, सदर बाजार, तेजाजी नगर, राऊ, राजेंद्र नगर और गांधी नगर में दबिश दी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading