जबलपुर। प्रदीप चौधरी।विदेश भागने की तैयारी में थे स्कूल संचालक एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में पहली बार निजी स्कूलों पर जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने एसपी आदित्य प्रताप सिंह के साथ मिलकर जो कार्रवाई की है वो ना सिर्फ एम.पी में बल्कि पूरे देश में मिसाल बन रहें है। रविवार रात से लेकर सोमवार की रात तक पुलिस प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 11 स्कूल संचालक और प्रिंसिपल को ना सिर्फ जेल की हवा खिलाई बल्कि उन्हें यह भी चेतावनी दी है कि अगर तीस दिन के भीतर अधिक वसूली गई स्कूल फीस परिजनों को वापस नहीं की तो आगे और कार्रवाई को लेकर तैयार रहे। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने साफ शब्दों में कहा है कि बड़ी हुई स्कूल फीस लेने के लिए अगर आपकी संपत्ति को भी कुर्क कर नीलाम करना पड़ा तो जिला प्रशासन इसमें भी पीछे नहीं हटेगा। बीते दो माह के दौरान कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना की टीम ने मध्यप्रदेश में वो कार्रवाई की है जो शायद ही किसी कलेक्टर ने सोचा होगा। कलेक्टर की टीम ने विदेश भाग रहे कई स्कूल संचालकों को भी एयरपोर्ट से धर दबोजा है। हालांकि कलेक्टर की इस कार्रवाई पर उनके खिलाफ तमाम राजनीतिक दबाव भी आए, इसके बाद भी एसपी आदित्य प्रताप सिंह के साथ मिलकर शहर के करोड़पति स्कूल संचालकों को गिरफ्तार किया है, बल्कि उन्हे फीस वापस करने की हिदायत भी दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हाई कोर्ट के निर्देश पर सील किए गए पांच नर्सिंग कॉलेज असहनीय गर्मी को देखते हुए, पर्यावरण बचाओ मुहिम हेतु श्री परशुराम सेना , मध्य प्रदेश द्वारा पूरे जिले में 5000 पोधे लगाने का संकल्प लिया
You must be logged in to post a comment.