प्रदीप चौधरी। राजकोट: गुजरात के राजकोट (Rajkot of Gujarat) में टीआरपी (TRP) गेम ज़ोन में भीषण आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई है. आग की घटना से पूरा गेम ज़ोन जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. वहीं, बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. साथ ही राजकोट पुलिस कमिश्नर ने दो शव मिलने की पुष्टि की है. आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है. पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने कहा, कुछ लोग अभी भी गेमिंग जोन के अंदर फंसे हो सकते हैं. बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. आग पर काबू पाने के बाद टीम अंदर जाएगी. इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा. आग पर काबू पाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं. मामले को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिए हैं. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पत्रकार की पत्नी पर जानलेवा हमला,, ख़बर प्रकाशित से नाराज़,,, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की बस फॉरमेल्टी के लिए…! देश प्रदेश की प्रमुख ख़बरें…. इंदौर शहर में बोरे में मिली लाश….