बेख़ौफ़ सरहंग ने किया पत्रकार की पत्नी पर प्राणघातक हमला।पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं। आदेशों की उड़ा रही धज्जिया।मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पत्रकार के घर में घुस कर हमला,,, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर भूली कार्यवाही करना..! अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम चमरौहा में एक मीडियाकर्मी की पत्नी के ऊपर किया प्राणघातक हमला, जिसमें सर पर आंतरिक गंभीर चोट आई । आरोपी लवकुश पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, मालती देवी पीड़ित के जमीन पर अवैध बल पूर्वक कब्जा कर रहा था घर के पानी की निकासी बंद कर दिया था जिससे काफी समस्या हो रही थी, मना करने पर अश्लील बातें बोली जाती थी, जिसकी शिकायत थाना प्रभारी अमिलिया को की गई थी, मौके पर थाना प्रभारी के द्वारा जांच कर समझाया गया था । मौके पर पीड़ित पत्रकार के घर से पानी निकासी बंद किया गया था जिसे खोलने के लिए कहा गया, पुलिस जाने के उपरांत लवकुश पाण्डेय राजकुमार पाण्डेय मालती देवी द्वारा पत्रकार व उनकी की पत्नी के साथ मारपीट पत्थरबाजी की गई जिससे पत्नी को गंभीर चोट आई । पीड़ित द्वारा अमिलिया थाना जाकर शिकायती आवेदन दिया थाना प्रभारी द्वारा मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जांच आने के बाद कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। आरोपी लवकुश पाण्डेय बहुत ही सातिर व्यक्ति हैं ये लोगों के साथ अभद्रता अवैध अतिक्रमण करता है, जो सरहंगयी पूर्वक मध्यप्रदेश शासन की जमीन पर कब्जा जमाये हुआ है, जिसका विरोध करने अपनी पत्नी बहू बेटियों का उपयोग करता है ,ये महिलाएं बहुत सरहंग प्रवृत्त की है ये गांव के लोगों के ऊपर दबाव बनाकर सम्पत्ति पर कब्जा करती है। महिला होने के नाते लोग पीछे हट जाते हैं इनके द्वारा शासन के द्वारा दिए गए महिलाओं को आरक्षण का ग़लत प्रयोग किया जा रहा, जिसकी 30-40 शिकायते थाना में दर्ज होगी। गांव की जनता का कहना है –– ऐसे व्यक्ति जो महिलाओं के सहारे लोगों के साथ अवैध लूट अपराध करते हैं इनको कठोर सजा मिलनी चाहिए।– इनको पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं, शासन बनाया गया मजाक।– मध्यप्रदेश शासन की जमीन पर भी सरहंगई पूर्वक किया गया है कब्जा, प्रशासन इसके अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही होनी चाहिए।– अभी तक इसकी शिकायतो पर कार्रवाई नहीं की गई इसलिए इसके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। – यह व्यक्ति पुलिस को चकमा गुमराह कर कार्रवाई से बचता रहा है शासन प्रशासन का कोई खौफ नहीं।– यह व्यक्ति अवैध तरीके से मध्यप्रदेश शासन की भूमि पर रास्ते पर अवैध कब्जा किया है। ग्रामवासियों का कहना है माननीय मुख्यमंत्री महोदय महिलाओं को दिये गये आरक्षण का ग़लत उपयोग करने वालों के साथ कठोर कदम उठाए जाना चाहिए।ऐसे व्यक्ति के ऊपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। अवैध शासकीय जमीन से जमींदोज होना चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रदेश के अफसरों के खिलाफ सालों से चल रही शिकायतें होंगी बंद. गुजरात के राजकोट में बड़ा हादसा, गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, अब तक 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…