▪️सेंट्रल स्कूल के छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश▪️ पिता के अवैध संबंध की आशंकाइंदौर/ अंकुल प्रताप सिंह/ सेंट्रल स्कूल के एक होनहार मासूम छात्र ने फिनायल की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की ,लेकिन समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। बताया गया है की माता पिता के बीच आए दिन होने वाले झगड़ो से छात्र बहुत परेशान था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुखलिया स्थित एक निजी अस्पताल से सूचना मिली थी ,कि एक मासूम बच्चे को तबियत खराब होने की स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। प्रारंभिक जांच में उसके द्वारा किसी जहरीली वस्तु के खाने की बात सामने आ रही है । इस पर मामले की जांच की गई तो खुलासा हुआ की मासूम बच्चा सेंट्रल स्कूल का नवी कक्षा का छात्र है और उसकी उम्र करीब 14 वर्ष है। उसके द्वारा फिनायल की गोलियां खाना बताया गया है। इसके पीछे कारण आए दिन माता पिता के बीच होने वाला आपसी विवाद है।घटना की शाम को बच्चे के माता पिता में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद मारपीट हुई इसी से दुखी होकर उसने खुदकुशी की कोशिश की,लेकिन समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।मासूम की एक 3 साल की छोटी बहन भी है। जिसका चार दिन बाद जन्मदिन है।इस मामले में पुलिस ने मासूम बच्चे के पिता के अवैध संबंध की संभावना जाहिर की है। पुलिस को जानकारी देते हुए मासूम के माता पिता ने बताया कि गलती से बच्चे ने फिनायल की गोलियां खा ली थी और उनके बीच कोई विवाद नही है।हालाकि पुलिस इस मामले में माता पिता के बयान पर भरोसा नही कर रही है वह मामले की जांच में जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” से पुरुस्कृत,पोती ने अपने दादाजी को पहनाए मेडल. “जहरीली शराब” पर, पुलिस तेजाजी नगर की कार्यवाही…