आमिर खान। ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत SI को उनकी पोती ने पहनाया मेडल तो आंखे खुशी से भर गई। इंदौर डीसीपी (ट्रैफिक) ने दिया एक दिन का रेस्ट ,तो पोती ने कहा मैं दादाजी के साथ घूमने जाऊंगी। इंदौर डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले, यातायात पुलिस कर्मियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र, बेच व नगद पुरुस्कार देकर “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” से सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में उनि. सन्तोष शुक्ला, सउनि मडिया रावत, प्र.आर. प्रहलाद देवड़ा को भी “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” से सम्मानित किया गया। इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, नगरीय इंदौर अरविंद तिवारी द्वारा यातायात प्रबंधन पुलिस के अधि/कर्मचारीयो को अच्छे कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु “ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक” साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई,,, इस कार्यक्रम के पांचवे सप्ताह में ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया जो अपने कर्तव्य क्षेत्र पर उत्कृष्ट कार्य किया। आज दिनांक 19 मई 2024 को पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन कार्यालय पलासिया में यातायात प्रबंधन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं निरीक्षको की साप्ताहिक यातायात व्यवस्था समीक्षा बैठक रखी गयी। इस दौरान एसआई सन्तोष शुक्ला, सउनि मडिया रावत, प्रआर प्रहलाद देवड़ा को को मुस्तेदी के साथ मेहनत एवं लगन से शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित, सुखद बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य के लिये पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन अरविंद तिवारी द्वारा "ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक" (20 मई से 26 मई 2024) के लिए चयन कर मेडल, प्रशस्ति पत्र, बेच नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में परिवारजन भी सम्मिलित हुए, उप निरीक्षक सन्तोष शुक्ल को उनकी पोती हिमाक्षी शुक्ला ने खुशी खुशी मेडल पहनाया, और कहा की बहुत बहुत बधाई, जब डीसीपी ट्रैफिक ने पुरुस्कृत अधिकारी/जवानों को एक दिन रेस्ट करने को कहा तो नन्ही हिमाक्षी बोली कि मैं दादाजी के साथ फ़िल्म देखने जाऊंगी जिस पर एसीपी मनोज कुमार खत्री ने अपनी ओर से सभी ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर ऑफ द वीक को परिवार सहित फ़िल्म दिखाने की बात कही। सउनि मडिया रावत को उनके बेटे ने मेडल पहनाया। परिजनों ने डीसीपी, यातायात प्रबंधन द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु किये जा रहे कार्यो के लिए प्रशंसा भी व्यक्त की। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने अपनी ड्यूटी स्थल पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने के लिए प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी, एएसआई गुलशन राम अर्गल, आरक्षक अंशुल नामदेव को भी उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया। नोट।। कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दूसरो को भी सुरक्षित रखें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस उपायुक्त झोन -1. की कार्यवाही, वर्ष भर से फरार आरोपी गिरफ्तार. माता पिता में मारपीट से दुखी ..14 साल के मासूम ने खाई फिनायल की गोलियां