इंदौर// प्रदीप चौधरी।। इंदौर में “जहरीली शराब” पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मानव जीवन के लिये खतरनाक होती हैं “जहरीली शराब” । ज़हरीली शराब बनाने वाले दो आरोपीयो को, पुलिस थाना तेजाजी नगर ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी के द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आरोपियो से अवैध जहरीली देशी शराब के साथ शराब बनाने का उपकरण भी जप्त किया गया। तेजाजीनगर थाना प्रभारी (आई.पी.एस.) करणदीप सिंह जब गस्त इलाका में कर रहे थे तब ही भ्रमण के समय सूचना मिली जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बताये गये स्थान ग्राम मोरोद मे संदिग्ध आरोपी जगदीश चौहान तथा बबलू चौहान (नि. कमल लगंडावाली गली इन्दौर) को पकड़ा , जिनके निवास स्थान के पीछे खुले स्थान से अवैध जहरीली देशी शराब एव जहरीली शराब बनाने का उपकरण भी जप्त किया गया। इस जहरीली शराब को पीने से जनहानि हो सकती थी जिसे समय रहते जप्त कर होने वाली जनहानि से बचाया गया।। इस सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी तेजाजीनगर करणदीप सिंह (भा.पु.से.) एवं उप.निरी. प्रदीप यादव,सउनि रविराज सिंह बैस, प्र.आर. देवेन्द्र परिहार, आर. गोविन्दा तथा आर. अरुण की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन माता पिता में मारपीट से दुखी ..14 साल के मासूम ने खाई फिनायल की गोलियां भंवरकुआ इलाके में मेडिकल संचालक उसकी बहन की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल