प्रदीप चौधरी। । मध्यप्रदेश के एक महिला थाने में कुत्तों का जमावड़ा देख एसपी साहब इतने झल्ला गए कि उन्होंने 5 पुलिसकर्मियों पर ‘परिनिंदा’ की कार्रवाई कर दी… दरअसल पूरा मामला अशोकनगर से सामने आया है… खबरों की मानें तो अशोकनगर एसपी को जब इस बात की भनक लगी कि एक कुतिया और उसके बच्चों का जमावड़ा अक्सर महिला थाने के परिसर में ही लगा रहता है, तो उन्होंने एक कार्यकारी उप निरीक्षक और चार अन्य पुलिसकर्मियों पर गाज गिराते हुए सर्विस बुक में परिनिंदा (अनुचित कार्य किए जाने पर विभागीय भर्त्सना) का दंड दर्ज किए जाने के निर्देश दे दिए… मजे की बात यह है कि इस आदेश के खिलाफ ‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ नामक संगठन ने मोर्चा संभाल लिया और इसे जानवरों के खिलाफ बताया… बढ़ते विरोध के चलते एसपी साहब को अपना ही दिया गया निर्देश पलटना पड़ा… इस संबंध में संगठन के इंदौर यूनिट अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने यहां के एसपी को पत्र लिखा था, जिसके बाद 48 घंटे के भीतर ही उन्हें अपना आदेश वापस लेना पड़ा..! Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली के पुलिस द्वारा थाना गढवा का किया गया वार्षिक निरीक्षण इंदौर में 6 महीने में 30 कार्यक्रमों में गाने वाले डॉक्टर किशोर राठौड़ हैं बेहद सुरीले