_अब चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे_ सुमधुर आवाज के थनी राजकोटके डॉक्टर किशोर राठौड़ को हम फिर इंदौर में कई कार्यक्रमों में सुन सकेंगे। वे मोहम्मद रफी को बखूबी निभाते हैं इसलिए उन्हें फिर रफी के नाम से पुकारा जाता है। इंदौर में पिछले 6 महीने में 30 कार्यक्रमों में गा चुके हैं जो कि रिकॉर्ड है। गुणों से ही इंसान की पहचान होती है। उन्होंने अपनी गायिकी से इंदौर के रसिकों का दिल जीता इसलिए बार-बार आमंत्रित किए जाते हैं। कंट्रीब्यूशन मनी देने के लिए इंदौर में बहुत से सिंगर है लेकिन जो बेसुरे हैं उनको ज्यादा मौका नहीं मिलता है। डॉक्टर राठौड़ संगीत के जानकार हैं किसी भी सिंगर की कोई भी अच्छाई बताते हैं और कुछ सुधार करना हो तो बेहद विनम्रता से मार्गदर्शन करते हैं। इंदौर उनके लिए दूसरा घर हो गया है। सच तो यह है उनको बार-बार सुनना बहुत अच्छा लगता है। डॉक्टर राठौड़ सरकारी नौकरी में एमडी मेडिसिन, फिजिशियन थे। वे मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट भी है और हॉस्पिटल मैनेजमेंट से भी जुड़े रहे। 35 सालों तक सरकारी नौकरी में थे 1978 में म्यूजिक शो में म्यूजिक अरेंजर और आर्केस्ट्रा कंडक्टर के पद पर रहे फिर उसके बाद 1980 से स्टेज शो में गाना शुरू किया। देखते ही देखते 10 सालों में सभी लोकप्रिय गानों में महारत हासिल की। रफी के गानों को इतने अच्छे से निभाते हैं कि उन्हें फिर रफी नाम से पुकारा जाने लगा है। मुझे खुशी है कि इतने अच्छे सिंगर और बेहद सम्माननीय व्यक्तित्व 68 साल के डॉक्टर किशोर राठौड़ सदाबहार सिंगर्स फैमिलीvके ब्रॉडकास्ट ग्रुपb से भी जुड़े हुए हैं और हमारे लिए ऑनलाइन गाते हैं। इंदौर मेंफिर रफी का स्वागत है। मेरी जानकारी के अनुसार डॉक्टर राठौड़ 17 मई (मीनाक्षी रिजवानी जी का कार्यक्रम),18 मई (कविता यादव जी का कार्यक्रम),19 मई (माझी ग्रुप, सुनील पटेल)और 21मई (निर्मला परमार)को होने वाले कार्यक्रमों में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला थाने में कुत्तों का जमावड़ा… झल्लाए एसपी साहब ने 5 पुलिसकर्मियों पर गिराई गाज मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाला,सीबीआई अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार