इंदौर । प्रदीप चौधरी।

इंदौर.कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले अक्षय कांति बम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल, हाल ही में अक्षय बम पर धारा 307 हत्या के प्रयास बढ़ने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है. इसके साथ ही अब अक्षय पर एक और केस लग गया है, जिसके अनुसार उन पर धारा 420 के साथ ही 406, 409 अमानत में ख्यानत जैसी धाराओं के तहत कोर्ट में केस दर्ज किया गया है, जिसने अक्षय की मुश्किलों को बढ़ा दिया है.

जानकारी के मुताबिक यह याचिका फरियादी यूनुस पटेल ने अधिवक्ता मुकेश देवल के जरिए दाखिल करवाई है. जिसको लेकर कोर्ट ने TI को 8 जुलाई तक जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट पेश करने की बात कही है. वहीं इस मामले को लेकर अधिवक्ता देवल ने कोर्ट को जानकारी देते हए बताया कि जमीनी सौदे को लेकर आरोपी अक्षय बम ने करीब छः सौदे किए थे, जो पूरे भी नहीं हुए और दिए गए चैक भी बाउंस हो गए.इस मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत की जा चुकी है, परंतु अभी तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है. हम चाहते है जल्द से जल्द इस मामले में जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ दर्ज धाराओं को बढ़ाया जाए.

ये है विवाद की कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में विवाद यह है कि साल 2004 अप्रैल में अक्षय बम ने यूनुस और उनके अन्य साथियों के साथ जमीन का सौदा किया था, जिसकी राशि 16.77 लाख प्रति एकड़ बताई जा रही है. तय राशि के बाद भी इसकी राशि नहीं दी गई और सौदा टाल दिया गया. फरियादी का कहना है कि अब इन जमीन की कीमत 60 लाख प्रति एकड़ तक पहुंच गई है.

गिरफ्तारी के बाद 8 जुलाई को पेश होंगे ‘बम’

गौरतलब है कि इस मामले में 10 मई को बढ़ी धारा के तहत अक्षय और उनके पिता कांति बम को जिला कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था, परन्तु अक्षय ने झूठ बोलकर कोर्ट में पेश होने से अपने आपको और पिता कांति बम को बचा लिया. उसके बाद दोनों पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया कि पुलिस अक्षय और कांति बम दोनों को 8 जुलाई तक कोर्ट में पेश करे. वहीं दूसरी और पुलिस ने अक्षय बम के घर पर सुरक्षा दी हुई है. फिलहाल फरियादी को कोर्ट में सुनवाई का इन्तजार है, जो 8 जुलाई को होगी.

कांग्रेस के 55 सदस्य बम को देखते ही पुलिस को सूचना देगे…

धारा 307 का आरोपी मुल्जिम अक्षय बम को गिरफ्तार करवाने व पुलिस को सहयोग करने के लिए कांग्रेस ने 55 सदस्यीय निगरानी उड़न दस्ते का गठन किया।…देखते ही पुलिस को गिरफ्तार करने के लिए सूचना देगें।…देवेन्द्र सिंह यादव_
——————————————————-
_इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का भगोड़ा लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार एवं धारा 307 का आरोपी मुल्जिम अक्षय बम जिसने कांग्रेस पार्टी की पीठ पर छुरा घोपा,इस धोखेबाज,गद्दार को गिरफ्तार करवाने के लिए कांग्रेस द्वारा 55 सदस्यीय निगरानी उड़न दस्ते का गठन किया गया है।_

_यादव ने कहा की यह उड़न दस्ता अपने-अपने क्षेत्रो मे  धारा 307 का मुल्जिम अक्षय बम निगरानी रखेगा और जहां कही भी दिखा तो या छुपा होगा तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर 0731-2522500 या संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी को या फिर पुलिस कमिश्नर नम्बर 7049100306,उप-पुलिस कमिश्नर नम्बर 7049100411को जानकारी देकर गिरफ्तार करवाने मे सहयोग करेगा।_

_यादव ने बताया है कि ज्ञात रहे की अक्षय बम पर कोर्ट के आदेश पर धारा 307 बढ़ाई गई थी,10 तारीख को अक्षय बम को कोर्ट में पेश होना था,मगर वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ,इंदौर में ही कई कार्यक्रमों में देखा गया,कोर्ट के आदेश पर वारंट निकलने के बाद भी 13 मई को मतदान वाले दिन विधानसभा-4 के सिंधी कॉलोनी मतदान केंद्रो पर घूमते हुए देखा गया,जिस पर पुलिस को जानकारी देने के लिये इंदौर सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी,इंदौर के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने उसका पीछा किया और पर वह वहां से भाग गया।_

_यादव ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर अक्षय बम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौपेगें।_

_55 सदस्यीय इस उड़न दस्ते के प्रभारी एवं सदस्यगण इस प्रकार है।_
(1)देवेंद्र सिंह यादव(2)विवेक खंडेलवाल(3)गिरीश जोशी(4)मुकेश ठाकुर(5)हिमांशु यादव(6)गट्टू यादव(7)नीतिश भारद्वाज(8)राजू पाल(9)संजय शुक्ला(10)भूपेंद्र केतके(11)जगदीश जाम्बेकर(12)दिलीप ठक्कर(13)दिनेश तंवर(14)विनोद जगताप(15)पी.के उपाध्याय(16)आलमगीर मंसूरी(17)राजीव शर्मा(18)यशपाल गहलोत(19)रमेश घाटे(20)चंदन सोनकिया(21)रवि विश्वकर्मा(22)पप्पू यादव(23)राजू बजरंगी(24)मोहन चौहान(25)अलीम शेख(26)सिराज खान(27)धर्मेंद्र ठाकुर(28)राजू यादव(29)सरफराज अंसारी(30)इसरार खान(31)राजीव शर्मा(32)पीयूष भीटे(33)शहजाद हुसैन(34)सुनील सिंह अवधिया(35)राजेश जायसवाल(36)विनोद वर्मा(37)ओमप्रकाश लाहौरी(38)संजय यादव(39)शकील ठेकेदार(40)घनश्याम जोशी(41)दानिश खान(42)हर्ष जैन(43)सरदारमल जैन(44)उमेश बघेल(45)सुधीर जैन(46)राजा जोगी(47)कालू रत्नाकर(48)दीपक छाबड़ा(49)दीपक वानखेड़े(50)विजय बौरासी(51)खलील मुल्तानी(52)यतींद्र वर्मा(53)शहजाद हुसैन(54)सुनील कश्यप(55)नितेश राजौरिया)है।
—————————————————-
————-
देवेंद्र सिंह यादव
कार्यवाहक अध्यक्ष(इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी)एवं
प्रदेश अध्यक्ष(मप्र राजीव विकास केंन्द्र)

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading