इंदौर। भगवान परशुराम जी के प्राकट्य उत्सव दिवस के उपलक्ष्य मे श्री परशुराम युवा सेना के संस्थापक पं वैभव पांडेय द्वारा रविवार शाम बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सनातन संस्कृती को संजोये रखने वाले सनातन प्रेमी व ब्राह्मण शक्ति द्वारा भव्य और विशाल परंपरागत संस्कार यात्रा निकाली गयी। विगत 12 वर्षो से नियमित निकाले जाने वाली संस्कार यात्रा को इस वर्ष भी बड़ी धूम धाम से निकाला गया जिसमे बड़ी संख्या मे इंदौर के सनतनीयों व ब्राह्मण बंधु सम्मिलित होकर ब्राह्मण शक्ति और सनातन एकता की ताकत दिखाई। महामंडलेश्वर, साधु संतो और विद्ववत जनों के नेतृत्व मे श्री परशुराम युवा सेना द्वारा मुख्य अतिथि के रूप मे शहर के प्रथम नागरिक ब्राम्हण गौरव युवा तरुणाई पं पुष्यमित्र भार्गव ,पं संजय शुक्ला (पूर्व विधायक), दिनेश शर्मा, अश्विनी शुक्ला पार्षद, भाजपा नेता मनोज मिश्रा, संदीप दुबे, नितिन पांडेय, प्रमोद द्विवेदी और अन्य कई ब्राम्हण शक्ति व सनातनी बंधु यात्रा मे सम्मिलित हुए, यात्रा का शुभारम्भ लोक नायक नगर 60 फिट रोड से श्री श्री विद्याधाम मंदिर, एयरपोर्ट रोड तक दोपहिया वाहन द्वारा किया गया। यात्रा संयोजक पं बबलू शर्मा द्वारा व संचालन पं संदीप मिश्रा एवं व्यवस्था महासचिव पं गौरव पांडेय, नगर अध्यक्ष पं प्रफुल दुबे, नगर महामंत्री पं चिन्तन त्रिवेदी, विधानसभा अध्यक्ष पं कुणाल पंचोली, पं देवेश त्रिवेदी, पं नवनीत मिश्रा द्वारा देखी गई। महाआरती व प्रसादी वितरण कर भगवान श्री परशुराम जी का जयघोष कर यात्रा का समापन किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरी हार के हैं……..- कांग्रेस में भगदड़ मचा रहे नरोत्तम मिश्रा- कभी थे सीएम पद के दावेदार, पराजय ने पलट दिया पांसा सारे धान पंसेरी के भाव मत तौलिये!