रीवा/ लोकसभा प्रत्याशी सांसद जनार्दन मिश्रा ने मऊगंज विधानसभा के खटखरी अंचल के बिझौली, बिरहा, अटवा, कौआढान,,पतुलखी, हर्दी सहित एक दर्जन से अधिक गांव का सघन चुनावी जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजनों से संवाद और आशिर्वाद की अपील करते हुए कहा कि रीवा लोकसभा क्षेत्र विकास की उंची उड़ान पर खड़ा है मऊगंज जिला बनने के साथ विकास के ऐसे चौराहे पर खड़ा है जहां पर सिर्फ भाजपा ही मउगंज के लोगों को अरमानों को पूरा कर सकती है और मउगंज को विकसित और सबसे सुन्दर जिला बनाकर आपके सपनों को पूरा करेगी। भाजपा ने मऊगंज को जिला बनाकर आप की आकांक्षाओं को पूरा किया तो वहीं दूसरी तरफ 4200 करोड़ की उद्वहन परियोजनाओं की स्वीकृति देकर मऊगंज अंचल के हर खेत में पानी पहुंचाने का संकल्प को पूरा करने जा रही है। ऐसे समय में अगर आप आपने एक वोट भी गलती से जातिवादी और परिवार वादियों को दे दिया तो वह आपकी आने वाली पीढ़ियों के लिए अभिशाप बन जाएगा। यह चुनाव राम विरोधी और सनातन के गाली देने वाले दल को सबक सिखाने का है।भाजपा प्रत्याशी सांसद जनार्दन मिश्रा ने रामनवमी पर्व की उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सबने राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस पार्टी की अड़ंगेबाजी को कई दशकों से देखा और समझा है। कांग्रेस पार्टी के मन में पाप भरा हुआ है इसीलिए भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराया और भगवान राम को काल्पनिक बताकर राम जन्मभूमि के निर्माण में बाधाएं और विरोध करती रही। यह चुनाव कांग्रेस को सबक सिखाने का है। इसलिए एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में डाले। और कांग्रेस को एक भी वोट न दें। तभी वह सनातन को डेंगू और मलेरिया बताने से डरेंगे। कांग्रेस शासन में मऊगंज पहुंचना बहुत कठिन था लोग परेशान और हताश थे परन्तु भाजपा के सत्ता में आते ही कायाकल्प करने का काम किया है। इस चुनाव में भी आप मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाए और उनके साथ खड़े होने का अवसर दें। यह चुनाव मऊगंज के उत्थान का है। अगर आपने एक भी वोट इधर-उधर किया तो बीमार मानसिकता वाले कहते फिरेंगे कि मुझे मऊगंज से इतना वोट मिल गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नोटिस को अनदेखा, फायर सेफ्टी ना पालन करने वालों पर कलेक्टर सिंह का सख्त कार्रवाई संस्कारी भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार नहीं होता!