इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर शहर के C21 मॉल के सामने स्थित टावर 61 रूफटॉप पर स्थित मचान रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना सामने आई। जिसके बाद इंदौर जिला प्रशासन की कुंभ कर्ण की निद्रा खुली। जिसके बाद इंदौर के अलग-अलग जगह पर स्थित रूफटॉप रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन की टीम ने धावा बोलते हुए कार्यवाही की। इंदौर में मंगल सिटी मॉल के ऊपर स्थित रूफटॉप रेस्टोरेंट स्काई हाउस में पुलिस और जिला प्रशासन की टीम कार्रवाई करने पहुंची। कहा कार्रवाई के पहले ही रेस्टोरेंट संचालक ने खाने-पीने का पूरा इंतजाम टीम के लिए कर दिया। थाना प्रभारी विजयनगर, सीबी सिंह और डिप्टी कलेक्टर राकेश परमार ने भी कोल्ड ड्रिंक और चिली पनीर का लुफ्त उठाए,,, उसके बाद कार्रवाई शुरू की। टीम ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक की खातिरदारी नहीं आई काम…..! खातिरदारी का लुफ्त उठाने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई कर दिया साथ अब आने वाले मालिकों के लिए एक सबक,,,, की हर अधिकारी बिकाऊ नहीं होता और किसी की जान से खिलवाड़ नहीं किया जाता। रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना सामने आने के बाद अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट पर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों को भी पता था कि नमक खाने के बाद अगर नमक का फर्ज अदा किया तो कलेक्टर के एक्शन का सामना करना पड़ा सकता है और नौकारी तक जा सकती थीं। क्योंकि पिछले दिनों ही इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने पांच पटवारी को बर्खास्त किया था। हालांकि रेस्टोरेंट संचालक को नहीं पता था कि उसके द्वारा की जाने वाली खातिरदारी किसी काम नहीं आएगी।कलेक्टर सिंह ने कार्रवाई के दिए थे आदेश….इंदौर कलेक्टर ने सभी एसडीएम और अपर कलेक्टर को निर्देश जारी किए थे कि ऐसे रेस्टोरेंट जो रूफटॉप पर अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं, उनको सील करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही जो वैध तरीके से संचालित हो रहे हैं, वहां आगजनी से बचाव के संसाधन उपलब्ध है या नहीं इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।नोटिस को अनदेखा करने और फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन न करने वालों पर कलेक्टर आशीष सिंह का सख्त एक्शननवनीत प्लाजा के बाद भंवरकुआं स्थित फॉर्च्यून औरा बिल्डिंग भी सीलसुबह एस डी एम ने पलासिया स्थित नवनीत प्लाजा बिल्डिंग को किया था सीलदोनो बिल्डिंग को प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार के लिए दिया था नोटिस Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आजाद नगर पुलिस और बढ़ते अवैध कारोबार यह चुनाव रीवा के विकास को उंचाई पर ले जाने का है : जनार्दन मिश्रा