इंदौर। अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में फरार आरोपी को पंढरीनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं आरोपी दानिश ने दिनांक 5 अप्रैल को पंढरीनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कबूतर खाना दरगाह के पास खड़े फरियादी शेख जुनेद का रास्ता रोक रूपए की मांग कर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था जिस पर थाना पंढरीनाथ पर उक्त आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था पुलिस द्वारा आरोपी की धरपकड़ हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे साथ ही मामले में मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था।

इसी दौरान आज दिनांक 9 अप्रैल को पंढरीनाथ पुलिस को मुखबिर तंत्र से सुचना प्राप्त हुईं की उक्त मामले में फरार आरोपी को जवाहर मार्ग रोड़ स्थित गुरूद्वारे के आसपास देखा गया हैं।

सुचना मिलते ही पंढरीनाथ थाने की ख़ुफ़िया टीम तुरंत मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा।

उक्त प्रकरण में आरोपी की धरपकड़ करने में पुलिस आयुक्त इंदौर श्री राकेश गुप्ता, डीसीपी ज़ोन- 4 श्री ऋषिकेश मीणा, एड डीसीपी श्री आनंद यादव, एसीपी सराफा श्री हेमंत चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी श्री कपिल शर्मा, उपनिरीक्षक श्री मंडलोई, हेड कांस्टेबल गोकुल मालवीय, आरक्षक विश्वेंद्र सिंह जाट एवं आरक्षक दीपक परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी दानिश

Unknown's avatar

By

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading