इंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ज्वेलरी शॉप से सोने की चुराने वाली महिला को पुलिस ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया। जब कि महिला का मित्र अभी भी फरार, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं इस मामले में तंकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप में पिछले महीने एक महिला और एक पुरुष सोने की चेन देखने के लिए पहुंचे थे और बातों में उलछाकर उन्होंने चेन गायब कर दी थी। जब दुकान संचालक ने चेन की गणना की तो चेन कम पाई गई। जिसके बाद सीसीटीवी खंगाले गए तब जाकर वारदात का खुलासा हुआ।दुकान संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को उत्तर प्रदेश के गिरफ्तार किया गया है। उसका साथी अभी फरारी काट रहा है। महिला ने चेन बेच दी थी, उसके कब्जे से कैश बरामद कर किया गया है। महिला मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है, उसका साथी यूपी का है। पुलिस की मानें तो इनके खिलाफ यूपी के तीन जिलों में भी कई केस दर्ज हैं।तीन चोरियों का खुलासा: 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 8 लाख का जेवरात जब्त, ऐसे देते थे वारदात को देते थे अंजाम Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मोदी सरकार के खिलाफ किसानों की लामबंदी अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में फरार आरोपी को पंढरीनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार