viral audio viral video वीडियो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भारती का है अंदरूनी कलह और भाजपा कांग्रेस के घमासान लड़ाई के बीच क्या तीसरी बार फतह कर पायेगी भाजपा?रीवा। ब्यूरो चीफ- कुशमेन्द्र सिंह NNW Newsलोकेशन- रीवा में इस समय लोकसभा चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों द्वारा जुबानी प्रहार के साथ साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वही देखने मे आया है कि कांग्रेस की आपसी लड़ाई सड़क में आ जाती है तो दूसरी ओर भाजपा में अंदरूनी कलह जारी है जिसमे एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम चल रहा है। जिसका एक वीडियो और आडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भारती का है इस वीडियो में वह दुख रो रहे हैं कि रीवा के जिलाअध्यक्ष सियाशरण साकेत पर सेमरिया में प्रचार-प्रसार से रोकने का आरोप लगा रहे है। गाली गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया है। इस वीडियो में उनके साथ राजेश साकेत मंडल अध्यक्ष, दीनदयाल अनुसूचित जाति मोर्चा और सीताराम साकेत सह कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भी मौजूद रहे। राजेश साकेत ने वीडियो में खुलकर बाते रखीं कि उनके साथ जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ता के मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है प्रचार करने से भी रोका। वीडियो के अलावा एक ऑडियो भी सियाशरण साकेत का सामने आया है। इसमें वह उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति को कहीं भी प्रचार प्रसार करने नहीं ले जाने के लिए बोलते सुनाई पढ़ रहे हैं। इसमें वह उन पर अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। सेमरिया में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ पार्टी के पदाधिकारी ने ही इस तरह का व्यवहार किया जिससे आहत होकर वह वापस लौट गए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हर दिन रच रहा नया कीर्तिमान। सीवीटीएस सर्जन डॉक्टर राकेश सोनी ने अपनी टीम के साथ किया ओपन हार्ट सर्जरी। कमल से अच्छा चुनाव चिह्न — वाशिंग मशीन