रीवा। ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह। NNW News मध्यप्रदेश के रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एक बार पुनः अपने कीर्तमान कार्यो से सुर्खियों में है जहा पर गंभीर बीमारियों का इलाज शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले रीवा में ही किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन किया गया था। अब इसके बाद कार्डियक सीवीटीएस विभाग के डॉक्टर राकेश सोनी ने ओपन हार्ट सर्जरी कर नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। करीब डेढ़ साल बाद यह मौका सुपर स्पेशलिटी के डॉक्टरो को मिला। यहां पर सबसे बड़ी समस्या कार्डियक एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट की है। इसके कारण बड़े ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के पिछले दिनों निरीक्षण के बाद पुणे से स्पेशली तौर पर कार्डियक एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट को बुलाया गया। दो मरीजों का ओपन हार्ट सर्जरी किया जाना था।शनिवार को सीवीटीएस सर्जन डॉक्टर राकेश सोनी अपनी टीम के साथ ऑपरेशन थिएटर में मरीजों को बारी-बारी से लेकर पहुंचे और ओपन हार्ट सर्जरी की गई और दोनों ही ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहे। फिलहाल दोनों मरीज स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।बताया गया है की सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दो महिला मरीज ओपीडी पहुंची थीं। इन्हें डॉक्टर राकेश सोनी ने देखा था। इन्हें ओपन हार्ड सर्जरी की जरूरत थी। हार्ट में ब्लॉकेज ज्यादा था। स्पंदन कम हो रहा था। इसके कारण इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार को 4 बजे पहला ऑपरेशन शुरू किया गया। यह ऑपरेशन लगातार 5 घंटे तक चला। करीब 9 बजे रात ऑपरेशन खत्म हुआ। इसके बाद मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। पहला ऑपरेशन खत्म होने के बाद दूसरे ऑपरेशन की भी तैयारी शुरू हो गई। शनिवार रविवार की रात करीब 3 से 4 बजे दूसरा ऑपरेशन शुरू किया गया। यह ऑपरेशन भी करीब 5 घंटे चला। दोनों ही ओपन हार्ट सर्जरी सफल रही। अब मरीज पहले से बेहतर कंडीशन में है और आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जिन दो मरीजों का ओपन हार्ट सर्जरी किया गया है। वह दोनों ही महिलाएं हैं। इनकी उम्र बहुत ही कम है। एक महिला मरीज की उम्र 32 वर्ष तो दूसरे की 33 वर्ष है। दोनों ही दिल की बीमारी से पीड़ित थी और लंबे समय से परेशान चल रही थी। ऑपरेशन के बाद अब दोनों मरीजों का दिल दोबारा पहले की तरह ही धड़कना शुरू कर दिया है। इन दोनों ऑपरेशन में ब्लड बैंक की महती भूमिका रही। एक ऑपरेशन में करीब 7 से 8 यूनिट ब्लड लगा। इसके अलावा श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर मनोज इंदुलकर ने ऑपरेशन की सफलता के लिए पूरा सहयोग किया। उन्होंने ही पुणे से डॉक्टर बुलाने में मदद की। उनके सहयोग से ही यह ऑपरेशन सफल हो पाया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच,थाना बाणगंगा ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ़्तार किया। रीवा में भाजपा की अंदरूनी कलह खुल कर आई सामने, वीडियो हो रहा वायरल।