अवैध हथियारों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही, मीडिया पर अवैध हथियार लहराते हुए विडियो रील बनाकर वायरल करने वाला शातिर बदमाश क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त मेंइंदौर- इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध हथियारों की गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार सूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही है । इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों चाकू को लहराते हुए सोशल मीडिया पर डाल दहशत फैल रहा है, माणिकबाग ब्रिज के नीचे अवैध हथियार चाकू (तड़तड़ी) लेकर खड़ा है जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है । सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बताये गये हुलिये के व्यक्तिय को घेराबंदी कर पकड़ा जिससे नाम पता पता पुछा तो अपना नाम सुजल उर्फ शूटर भाट उम्र 22 वर्ष नि. सिंधुनगर जूनी इंदौर बताया । आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 01 अवैध हथियार चाकू (तड़तड़ी) जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना जूनी इंदौर के सुपुर्द किया।आरोपी सुजल उर्फ शूटर भाट है आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक परिवार और सौ भ्रष्टाचार लोकसभा चुनाव की तैयारी बैठक को लेकर त्योंथर में कांग्रेस की कार्यकर्ताओ की बैठक हुई सम्पन्न।