सेमरिया विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।निराश होने की जरूरत नही, कांग्रेस की जीत सुनिश्चित।त्योंथर/कुशमेन्द्र सिंह। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने सिरमौर विधानसभा और त्योंथर विधानसभा में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं के बीच पहुंचकर जोश भरने का काम किया। अभी तक प्रत्याशी की घोषणा भी नही हुई लेकिन सेमरिया विधायक के द्वारा सिरमौर, जवा कार्यालय का उद्घाटन करना और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करना अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी इस बार रीवा लोकसभा चुनाव में सेमरिया विधायक अभय मिश्रा या उनकी पत्नी श्रीमती नीलम मिश्रा को चुनाव मैदान में उतार रही है। जहा पर उन्होंने कल सिरमौर, डभौरा, जवा, एवं त्योथर विधानसभा में दौराकर कार्यकताओं की बैठक लेकर जीत का मंत्र दिया गया है। विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि चुनाव अब आम चुनाव नहीं रहा यह एक विधा हो चुका है। जिसे जीतने के लिए सामने वाले की चाल को पहले से ही समझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा गारंटी की सरकार है लेकिन अब उसकी वैलिडिटी स्पायर होने के कगार पर है। जिस दिन लोकसभा चुनाव संपन्न हो जायेगा और परिणाम घोषित हो जाएंगे उसी समय से भाजपा स्पायर हो जाएगी। जिसकी शुरुआत रीवा नगर निगम चुनाव से शुरू हुआ फिर सेमरिया विधानसभा और अब रीवा लोकसभा से आमजन कांग्रेस का सांसद बनाकर भारी मतों से विजयी बनाकर भाजपा की गारंटी को खत्म करने का काम करेगी। उन्होंने केंद्र के भाजपा सरकार के तानाशाही,हिटलरशाही को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इशारे में विपक्ष के नेताओ और मुख्यमंत्रियों पर ईडी का प्रयोग कर परेशान करते हुए जेल भेजा जा रहा है। जिनके तानाशाही को जनता बर्दास्त नही करेगी। बैठक के दौरान रीवा सांसद व भाजपा लोकसभा प्रत्याशी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा प्रत्याशी भ्रष्टचार से लिप्त है जब पहली बार चुनाव लड़े थे तो उनकी माँ ने कहा कि मेरे बेटे के पास कुछ भी नही है लेकिन आज उनके पास करोड़ो के कारखाने,मकान व अन्य प्रॉपर्टी है ये सब कहा से आये। 10 साल पूरे होने को है पूरे जिले में सांसद निधि से कोई कार्य नही हुआ बल्कि 50% पर कार्य चलता रहा। उन्होंने कहा कि जनार्दन मिश्रा उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की रबर स्टाम्प है जिसके इशारे पर कार्य किया जाता है श्री मिश्रा ने कहा कि जनार्दन मिश्रा शुक्ला जी के प्राइवेट फैक्ट्री है जिनके 10 वर्ष का कुंडली एवं उनका हिसाब किताब जनता के बीच रखा जाएगा। 10 वर्ष बीत गए सांसद द्वारा गोवर्धन योजना तक लागू नही किया न ही आज तक सांसद में कोई अपनी बात रखी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी सांसद कुहू कुहू कर रहे है चुनाव के बाद हुआ हुआ करेगे। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर आरोप लगाते हुए कहा की शुक्ला जी दूसरे प्रत्याशी को चांस क्यो नही देते क्योंकि उनकी मंशा ठीक नही है। जो उनके कठपुतली है उन्हें बार बार चांस दिलाने का कार्य करते है लेकिन इस बार जनता सबक सिखाएगी। बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक मिश्रा, त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह, प्रदेश महामंत्री चक्रधर सिंह,बिंद्रा प्रसाद तिवारी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामायण सिंह, शीलध्वज सिंह त्योंथर ब्लाक अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह,विजय कश्यप कार्यवाहक अध्यक्ष, लालमणि आदिवासी, विजय कुमार भूरतिया, सुनील आदिवासी, एडवोकेट कमलापति, बलवीर सिंह,शिवम कोल सहित कई लोगो ने अपनी अपनी बातें रखी।जहा पर मुख्य रूप से राजेश तिवारी, शेषमणि मिश्रा, लालजी कोल, विनोद सिंह अन्नू,धानेन्द्र कुमार पांडेय नत्थू सहित सभी पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, मंडलम, सेक्टर, बी.एल.ए, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीयों एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस ने बदमाश की निकाल दी बदमाशी अब नहीं करेगा शस्त्र के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल जिला सिंगरौली क्षेत्र चौकी बंधौरा थाना माडा द्वारा गुमशुदा नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया