इंदौर- आगामी चुनाव व त्यौहार को ध्यान में रखते हुए शहर में अपराध नियंत्रण तथा अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। निर्देशों के अनुक्रम में रावजी बाजार पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ आरोपियों को पकड़ा है।रावजी बाजार पुलिस टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी की कटकटपुरा रावजी बाजार से अग्रेंजी शराब का देवेन्द्र और रुपेश विक्रय कर रहे हैं सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो संदिग्ध मिले, जिन्हें पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम (1.) देवेन्द्र राठौर उम्र 52 साल निवासी कटकटपुरा रावजी बाजार इंदौर एवं (2) रुपेश शर्मा उम्र 49 साल निवासी एमआईजी सुखलिया इंदौर बताया। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में 72 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी है।आरोपियों के कब्जे से 12 प्रकार की अग्रेंजी शराब की 96 बोटल कुल मात्रा 72 लीटर शराब कीमती 73 हजार रुपये की जप्त की गयी है ।प्रकरण में एक सेल्समेंन अविनाश वागमौडे उम्र 30 साल निवासी गोरी नगर , इंदौर को भी आरोपी बनाया गया है । आरोपियों के विरुद्ध थाना रावजी बाजार पर धारा 34(2) एवं 42 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ज़प्त शराब विवरण(1) लंदन प्राईड आँरेन्ज वोडका की कुल 21 बोटल कुल शराब 15.75 लीटर (2) बैक पाईपर की कुल 18 बोटल कुल शराब 13.50 लीटर(3) एम.डी .व्हीस्की की कुल 06 बोटल कुल शराब 4.5 लीटर , (4) ब्लाईडर प्राईड व्हीस्की की कुल 06 बोटल कुल 4.5 लीटर शराब (5) लण्डन प्राईड प्रिमियम व्हीस्की की कुल 04 बोटल कुल मात्रा 3 लीटर ,(6) सिग्नेचर व्हीस्की की कुल बोटल 07 कुल मात्रा 5.25 लीटर , (7) आँल सिजन व्हीस्की की कुल 04 बोटल कुल मात्रा 3 लीटर(8) ब्लू रिवान्ड जिन व्हीस्की कुल 06 बोटल कुल मात्रा 4.5 लीटर (9) ओल्ड मोंग रम की 02 बोटल कुल मात्रा 1.5 लीटर , (10) वाईट मिल चिप की 05 बोटल कुल मात्रा 3.75 लीटर , (11) राँयल स्टेज व्हीस्की की 16 बोटल कुल मात्रा 12 लीटर (12) एम.डी. रम की 01 बोटल कुल शराब 750 एमएल Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनरेगा को ख़त्म करने की साजिश, काम के अधिकार को बचाने के लिए भाजपा को हराना ही एकमात्र रास्ता ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाला एक तस्कर, क्राईम ब्राँच इंदौर व थाना भंवरकुआ की संयुक्त कार्यवाही में धराया आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जप्त