इन्दौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर रही हैं इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना भंवरकुआ क्षेत्र स्थित तीन इमली चौराह पर एक व्यक्ति बोरे में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने की फिराक में घुम रहा है सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच बताये हुलिये के व्यक्ति को पकड़ा जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सन्नी उर्फ छोटी खरे उम्र 18 वर्ष नि. हरिजन कॉलोनी जूनी इंदौर का होना बताया तथा बोरे की तलाशी लेने पर बोरे में करीब 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिस पर थाना भंवरकुआ पर अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस थाना रावजी बाजार ने 72 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की जब्त, आरोपियों की अवैध शराब को होली पर खपाने की थी योजना अवनीश सिंह गहरवार बने राजपूत युवा संगठन राजपूत करणी सेना के तहसील अध्यक्ष।