शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नही दे रहे ध्यान।


कुशमेन्द्र सिंह…
जवा/ रीवा जिला अंतर्गत जवा मुख्यालय के मुख्य मार्ग सितलहा चौराहे से यूनियन बैंक जवा तक नाली की साफ सफाई एवं अधूरी नाली का निर्माण कार्य नही होने से जगह जगह पर गंदा पानी भरा रहता है जिस बजह से छोटे छोटे स्कूली बच्चों सहित राहगीरों एवं टू व्हीलर वाहन चालकों को अनेक परेशानी का सामना करना पड़ता है और लोग आये दिन दुर्घटना का शिकार भी होते रहते है। कई बार शिकायतों एवं समाचार प्रकाशन के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी,सांसद/विधायक एवं अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान नही दिया जाता है।


इसी तरह से गढ़ी रोड के मुख्य सड़क से जनपद पंचायत जवा अंतर्गत पूरे कंपाउंड में कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है लेकिन जनपद पंचायत जवा में बैठे अधिकारियों एवं सीईओ को कुछ भी नजर नही आ रहा है जहा पर हजारो की संख्या में प्रतिदिन हितग्राहियों को कीचड़नुमा रास्ते से निकलने को मजबूर होना पड़ता है फिर भी प्रशानिक अमला मौन है।
बताया जाता है कि पूरे जवा बाजार में ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताविहीन एवं अमानक नाली का निर्माण कार्य कराया गया था और मेन जगह पर नाली का निर्माण कार्य नही कराया गया। नाली का निर्माण कार्य नही होने से घरों का पानी नाली में भरा रहता है ओवर पानी होने से नाली का सारा गंदा पानी घुटनो तक सड़क पर फैला रहता है गंदा पानी के बजह से आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते है
सबसे बड़ी समस्या छोटे छोटे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं राहगीरों को होती है  जो कई वर्षों से 12 माह सड़को में कीचड़नुमा गंदा पानी भरा रहता है।
जबकि उसी रोड से प्रतिदिन जवा जनपद सीईओ, जवा तहसीलदार, जवा एसडीएम का आना जाना होता है साथ ही उसी रास्ते सांसद/विधायक एवं अन्य चुने हुए जनप्रतिनिधियों के आना जाना होता है लेकिन उन्हें कभी समस्याये नजर नही आई। वर्ना समस्यायों से निजात मिल जाती। सवाल यही की आमजनता एवं जवा के व्यापारी अपनी समस्या सुनाए तो सुनाए किसे?
  जिसके लिए समाजसेवियो एवं जवा के व्यापारियों ने नाली की साफ सफाई एवं  अधूरी बनी नाली को बनवाने की मांग की है। ताकि लोगो को इन समस्यायों से निजात मिल सके।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading