इन्दौर । लोकयात्रा देवी अहिल्या बाई की पावन नगरी इन्दौर जिले के महू में बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर ने जन्म लेकर कड़े संघर्ष के साथ भारत का संविधान लिखा, और वे देश के प्रथम कानून मंत्री बने, लेकिन विडम्बना यह है कि बाबा साहब के गृह जिले में आजादी के बाद से अभी तक दलित समाज का सांसद चुना ही नहीं गया, इसका एक कारण यह भी रहा कि यहां से किसी भी राजनैतिक दल ने दलित समाज के नेता को टिकिट तक नहीं दिया, जबकि इन्दौर लोकसभा में 40 प्रतिशत से अधिक दलित मतदाता हैं।
यहां जारी एक प्रेस बयान में मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक प्रकाश महावर कोली महावर ने कहा कि इन्दौर के दलित जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस, भाजपा दूसरे जिलों से टिकिट देती आई है, यहां दलित नेता जीत का परचम लहराते आए हैं। अगर कांग्रेस बाबा साहब के गृह जिले इन्दौर लोकसभा से दलित नेता को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करती है, तो बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए दलित समाज का समूचा मतदाता दलित जनप्रतिनिधी के रुप में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयश्री का ताज पहना सकता है। ऐसी बात को ध्यान में रखते हुए दलित कांग्रेस नेता प्रकाश महावर कोली ने पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा को इन्दौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है। इस सम्बंध में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी पत्र भेजकर इन्दौर लोकसभा से पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा को टिकिट देने की मांग की जाएगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading