इंदौर। प्रदीप चौधरी। रूस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षणसत्र 37 की दीक्षांत परेड सम्पन्न हुई।
संस्था में दिनांक 20.02.2023 से संचालित नव आरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण सत्र क्रमांक 37 की आज दिनांक 05.03.2024 को दीक्षांत परेड का आयोजन आरएपीटीसी, इंदौर के महेश गार्ड लाईन परिसर में किया गया । इस दीक्षांत परेड में 400 नव आरक्षकों ने भाग लिया । दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार झा-विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा परेड की सलामी ली गई । संस्था की प्रभारी सेनानी प्राची द्विवेदी द्वारा उपरोक्त नव आरक्षकों को शपथ ग्रहण कराया गया। नव आरक्षकों ने उत्साह के साथ एक शानदार परेड का प्रदर्शन दिया । इस दीक्षांत परेड में पुलिस महानिरीक्षक बीएसएफ बी.एस. रावत, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इंदौर सुनिल मेहता के अतिरिक्त सेवा निवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  अखिलेश झा, आर.सी. पंवार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संस्था प्रमुख डॉं. वरूण कपूर-अति. पुलिस महानिदेशक ने मुख्य अतिथि संजय कुमार झा एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा शानदार परेड प्रस्तुत करने के लिये नव आरक्षकों को बधाई देते हुए बताया कि दीक्षांत परेड में सम्मिलित नव आरक्षकों को बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान आन्तरिक विषय-कानून, पुलिस प्रक्रिया, पुलिस और समाज,  फिल्ड क्राफ्ट टेक्टिक्स एवं सायबर सुरक्षा आदि विषयों एवं बाह्य विषय-योग, पीटी, यूएसी, तथा विभिन्न प्रकार की ड्रिल-आर्म्स ड्रिल, फुट ड्रिल, बलवा ड्रिल, लाठी ड्रिल एवं हथियारों का उपयोग एवं फायरिंग में दक्ष बनाया गया। प्रयोगिक प्रशिक्षण के अन्तर्गत इन नव आरक्षकों को जंगल वार फेयर, एम्बुश, काउंटर एम्बुश, रेड, व्हीकल एम्बुश, कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन, काम्बिंग, पेट्रोलिंग आदि विधाओं में पृथक से जंगल कैम्प आयोजित कर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया है । संस्था द्वारा विसबल के नव आरक्षकों एवं उप. निरीक्षकों को बुनियादी प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न इनसर्विस कोर्स, रिफ्रेशन कोर्स एवं इंडक्शन कोर्स भी संचालित किये जाते हैं।  संस्था की स्थापना से अब तक संस्था द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस एवं अन्य प्रदेशों व संगठनों के 62,966 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है । मुख्य अतिथि संजय कुमार झा ने अपने संबोधन में नव आरक्षकों के प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी । साथ ही नव आरक्षकों से अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करने एवं स्मार्ट पुलिसिंग के लिये अपने आप को स्थापित करने का आहवान किया गया ताकि बढ़ती चुनौतियों का सामना कुशलता के साथ किया जा सके । उन्होंने अपने उद्बोधन में नव आरक्षकों को सभ्यजनों की सुरक्षा एवं अनैतिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरूद्ध उचित एवं नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करने की सीख दी गई । दीक्षांत परेड में सम्मिलित नव आरक्षकों में से विभिन्न विषय- इनडोर में प्रथम एवं सर्वोत्तम प्रथम नव आर. 1104 ऋषिकेश द्विवेदी, 35वीं वाहिनी, आउट डोर में प्रथम संयुक्त रूपसे नव आर. 842 अंकित वर्मा-36वीं वाहिनी एवं नव आर. 205 रितिक जाटव 35वीं वाहिनी, ड्रिल एवं वेशभूषा में प्रथम नव आर. 685 तुलसी दास 36वीं वाहिनी, निशाने बाजी में प्रथम नव आर. 1075 जितेन्द्र गरासिया 35वीं वाहिनी, सत्र का व्यवहार कुशल नव आर. 737 जतिन कुमार 36वीं वाहिनी एवं जंगल प्रशिक्षण में प्रथम नव आर.211 कुलदीप अस्ताना 35वीं वाहिनी एवं प्रशिक्षक निरीक्षक श्री चतुर्भुज जिराती को बेस्ट इनडोर प्रशिक्षक, प्रआर. 132 वीरेन्द्र थापा को बेस्ट पीटीआई, प्रआर. 184 विवेक निनामा को बेस्ट वेपन इंस्ट्रक्टर एवं आर.347 संभाजी राव को बेस्ट ड्रिल इंस्ट्रक्टर के रूप में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया। परेड के समापन पर संस्था के अश्वारोही दल द्वारा टेंट पेंगिंग, नव आरक्षों द्वारा साईलेंट ड्रिल व अन आर्म्ड काम्बेट का शानदार प्रदर्शन किया गया जिसे मुख्य अतिथि द्वारा सराहा गया ।
डॉं. वरूण कपूर-अति. पुलिस महानिदेशक द्वारा मुख्य अतिथि संजय कुमार झा-विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। सहा. सेनानी  वेदांत शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा सहा. सेनानी नीति दण्डोतिया द्वारा दीक्षांत परेड की कामंट्री की गई ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading