इंदौर। प्रदीप चौधरी। संभाग ब्यूरो चीफ। थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में पेट्राल पंप पर हुई 05 लाख रूपयों की लूट का पर्दाफाश किया पुलिस ने।क्राईम ब्रांच वा थाना छोटी ग्वालटोली की के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई लूट करने वाले तीन आरोपियान गिरफ्तार। आरोपियों के के कब्जे से लूटे हुए रुपिए में से 2,47,000/- दो लाख सैतालिस हजार रुपये रखा हुआ काले रंग का बैंग एवं अपराध में उपयोग की गई मोटर सायकल जप्त की। आरोपियानों द्वारा अपने परिचित को लूटने की योजना दोस्तो के साथ मिला कर बनाई और लूट की घटना को अंजाम दिया । छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र में आनंद पेट्रोल पम्प पर हुई लूट थी । घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादी सुनिल पिता पूनमचन्द शर्मा उम्र 50 साल निवासी 201 ब्रजनयनी कालोनी लिम्बोदी थाना तेजाजीनगर इन्दौर के व्दारा थाना छोटी ग्वालटोली इन्दौर पर शिकायत कि गई , उसके सेठ दीपक पिता धीरज सिंह के साथ प्रापर्टी ब्रोकर का काम करता हैं और दिनाँक 28/02/2024 को शाम को सेठ ने 05 लाख रूपये महेन्द्र को नवलखा चौराहा इन्दौर पर देने के लिये दिये थे। जिसके बाद फरियादी ने रूपये अपनी एक्टिवा गाङी की डिग्गी में काले रंग के बैग के अन्दर रख दिये और आनन्द पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलवा रहा था, तभी दो अज्ञात बदमाश एक मोटरसायकल काला – लाल रंग की पट्टे वाली दो पहिया वाहन से पीछे से आये और डिग्गी में से बैग लूटकर फरियादी को धक्का देकर नीचे गिराकर लूट करके भाग गये। पुलिस व्दारा की गई कार्यवाही– फरियादी सुनिल पिता पूनमचन्द शर्मा थाना छोटी ग्वालटोली इन्दौर पर अप.क्र.-52/2024 धारा-392,34 भा.द.वि. का पंजीबध्द कराया गया। मोटरसायकल सवार अज्ञात दो आरोपी और लूटे गये 05 लाख रूपये की तलाश में श्रीमान थाना प्रभारी व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये। थाना छोटी ग्वालटोली इन्दौर की एक टीम गठित की गयी और घटना स्थल आनन्द पेट्रोल पम्प के पास के सीसीटीवी विडियो फुटेज में घटना करते हुए दोनों अज्ञात आरोपीगण दिखायी दिये एवं फरियादी से विस्तृत पूछताछ पर घटना के रूट के सभी सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो अज्ञात व्यक्ति एक मोटरसायकल से फरियादी सुनिल शर्मा का पीछा करते हुए दिखायी दिये । बाद घटना स्थल आनन्द पेट्रोल पम्प के पास के सीसीटीवी विडियो फुटेज में घटना करते हुए दोनों अज्ञात आरोपीगण दिखायी दिये। जिनकी तलाश हेतु थाना छोटी ग्वालटोली की टीम के साथ में अपराध शाखा की टीम को आरोपियों के बारे में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की आंनद पेट्रोल पम्प पर लूट करने वाले आरोपियान इंदौर शहर लूट में प्रयुक्त मोटर सायकल से घुम रहे हैं मुखिबर की सूचना पर मुताबिक योजना के मुखबिर के बताये अनुसार आरोपियान (1). धीरज उर्फ चिंटू पिता चंद्रप्रकाश बागवान उम्र 24 साल नि कबीरपुर हाट पिपलिया जिला देवास (2). अमीन पिता जाकिर शेख उम्र 23 साल नि शेरवानी चौक हाट पिपलिया देवास, (3). अजय पिता मुरलीधर चौहान उम्र 24 वर्ष नि ग्राम खजुरिया हाट पिपलिया देवास को पकडा। जिसने अपराध के बारे में पूछताछ करते जुर्म स्वीकार किया और बताया कि आरोपी धीरज उर्फ चिन्टू फरियादी सुनील शर्मा के मालिक दीपक भामी को जानता हैं वह हाट पिपलिया का ही रहने वाला हैं और दीपक के पास लेनदेन का काफी पैसा रहता हैं । उसके बाद धीरज ने अपने मित्र अमीन एवं अजय के साथ मिलकर दीपक को लूटने की योजना बनाई और दिनांक 28.02.2024 को योजनाबद्ध तरीके से लूट को अंजाम दिया जिसमे आरोपी धीरज द्वारा दीपक भामी की कार में वैठकर अन्य दो आरोपियों अमीन एवं अजय को बाराबर सुनील शर्मा की लोकेशन देता रहा एवं पैसा की जानकारी देता रहा सही मौका पाकर आरोपियान अमीन एवं अजय जो अमीन की मोटर सायकल बजाज पल्सर बिना नम्बर की पर थे और सुनील शर्मा से आनंद पेट्रोल पम्प छोटी ग्वाल टोली पर पेट्रोल भरवाते समय रुपये से भरा बैंग लूट लिया और रुपये आपस में बाट लिये । इस अपराध में आरोपियो की गिरफ्तारी एवं लूट के रुपये की बरामदगी में थाना छोटी ग्वाल टोली एवं क्राईम ब्रांच की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महाशिवरात्रि पर विशेष special on mahashivratri रूस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षणसत्र 37 की दीक्षांत परेड सम्पन्न.