इंदौर शहर में हुई फर्जी लूट का पर्दा फाश करते हुए  पुलिस थाना रावजी बाजार ने आरोपी को गिरफ्त किया। आरोपी ने कर्जा चुकाने के लिये अपनी पत्नी के साथ मिलकर रची थी, आंखों में मिर्च डालकर लूट की झूठी कहानी। पुलिस ने आरोपी पति व उसकी पत्नि को गिरफ्तार कर, लूट के रुपये भी किये जप्त।

यह घटाना इंदौर पुलिस थाना रावजी बाजार पर  दिनांक 27/02/2024 को आवेदक बाबू भाई ने लिखित मे आवेदन प्रस्तुत किया कि मैंने अपने यहाँ पर काम करने वाले धवल को 01.50 लाख रुपये देकर रवाना किया था जिसके साथ किसी ने आँखों में मिर्ची डाल कर लूट कर ली जो आनन्द अस्पताल इन्दौर में भर्ती है। जब में आनन्द अस्पताल गया तब मुझे धवल भाई ने बताया कि मैं आप के रुपये लेकर अपने घर जा रहा था तभी गाड़ी अड्डा चौराहे के पास पहुंचा वह किसी ने मेरे चेहरे पर लाल मिर्ची पावडर फेक कर रुपये लूट लिए। फरियादी की सूचना पर तत्काल थाना रावजी बाजार पुलिस ने  अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 392 भा.द.वि. का दर्ज कर विवेचना मे लिया।

घटना सनसनीखेज, गंभीर तथा अज्ञात आरोपी द्वारा आँखो मे मिर्ची डालकर लूट करने की होने से, पुलिस के लिये अत्याधिक चुनौती पूर्ण था।  पुलिस ने टीम गठित की।
टीमों के द्वारा घटना के संबंध में विभिन्न व्यक्तियों से पूछताछ की सर्विलांस तथा सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण करना प्रारंभ किया गया। सतत् प्रयास के दौरान लगभग 150 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस द्वारा घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया।

आरोपी धवल भाई  चिम्बाचे उम्र 26 साल हाल पता  साउथ तुकागंज इन्दौर स्थायी पता ग्राम चाणसमा तालुका चाणसमा जिला
पाटन गुजरात से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पत्नि हिरल पति धवल भाई चिम्बाचे उम्र 23 साल हाल पता  साउथ तुकागंज इन्दौर स्थायी पता ग्राम चाणसमा तालुका चाणसमा जिला पाटन गुजरात के साथ मिलकर अपना कर्जा चुकाने के लिये अपने सेठ बाबू भाई के रुपये हड़पने के लिये झूठी लूट की घटना का प्लान बनाया और बाबू भाई से रुपये लेने के लिये अपनी पत्नि को लालबाग पैलेस पर रुपये लेने के लिये व्हाट्सएप पर वॉइस कॉल कर बुलाया और रुपये देकर रवाना कर दिया और गाड़ी अड्डा के पास पहुचा कर खुद के हाथों से आखों में मिर्ची डालकर लूट होना बता कर अस्पताल में भर्ती हो गया और अपने सेठ बाबू भाई को अपने साथ लूट होना बतया।

प्रकरण मे आरोपी धवल से मोबाइल फोन व आरोपी की पत्नी हिरल से 150000/- रुपये व एक मोबाइल फोन जप्त कर दोनो की गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।  दोनो से पूछताछ जारी है।
इस कार्यवाही में उ.नि. राम कुमार रघुवंशी, थाना प्रभारी, रावजी बाजार, इंदौर; प्रेम सिंह, पी.आर. 395 विजय तिवारी, प्र.आर. 3215 प्रतिपाल, पी.आर. 1609 मुकेश, पी.आर. मेहपाल परमार, आर.के. 3709 जबर सिंह, आर.एस. 676 धर्मेन्द्र पाठक एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading