इंदौर। इंदौर के अग्रसेन चौराहा नवलखा में हुई 3.50 लाख रुपये की चोरी की वारदात को पुलिस थाना भँवरकुआ ने पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया। घर की रखवाली में लगी भाभी ही निकली, देवर के घर नगदी चोरी की आरोपी। थाना भँवरकुआं क्षेत्र के अग्रसेन चौराहा नवलखा मेन इन्दौर पर दिनांक 27/02/2024 को कैटरिंग व्यावसायी के यहां हुई थीं 3 लाख 50 हजार रुपये नगदी चोरी की घटना। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना भँवरकुआं ने अप.धारा 379 भा.द.वि. दर्ज़ कर जांच में जुटी हुई थी। थाना प्रभारी भँवरकआं द्वारा पुलिस टीम गठित कर नगदी चोरी के बदमाशो की तलाश के लिए लगाया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये बदमाशो की तलाश शुरु की जिसमें घटना स्थल के आसपास व आने जाने के रास्तो में लगे सीसीटीवी कैमरो फुटैज खंगालते तथा मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया, जिसके परिणाम स्वरुप घटना में आये हुलिये के बदमाशो की पतारसी करते फरियादी परिवार अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में सम्मिलत होने हेतु सनावद खरगोन जाते समय घर देखभाल व रखवाली के लिये अपनी बडी भाभी पदमा काबरा निवासी द्वारकापुरी इन्दौर को रखा था। घटना में पुलिस टीम के व्दारा क्रमशः पूछताछ में परिवार के सभी सदस्यो से विस्तृत पूछताछ करते फरियादी परिवार के द्वारा घर की रखवाली के लिये लगाई भाभी पदमा काबरा उम्र 48 साल निवासी द्वारकापुरी इन्दौर के द्वारा नगदी चोरी की घटना करना स्वीकार की, घटना में नगदी 3 लाख 50 हजार रुपये आरोपिया के कब्जे से जप्त किये है । पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ़ विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भँवरकुआं राजकुमार यादव, का.सउनि. धर्मेन्द्र सिंह बघेल, आर. दीपक रघुवंशी की सहरानीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने बड़े ही भाव विभोर हो कर अपने साथियों से विदा ली । पुलिस ने फर्जी लूट का पर्दाफाश कर रुपए जप्त किए.