इंदौर। प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ। हिमांशु जोशी हरदा के समीप एक पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग में करीब 30 से अधिक लोग घायल हुए, और कुछ तो गंभीर रूप से झुलस गए जिनको उपचार के लिए विभिन्न आसपास के अस्पतालों में भिजवाया गया फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची मगर पर्याप्त साधन न होने से तकलीफ आ रही। View this post on Instagram हरदा पटाखा विस्फोट कांड में खुलासा फैक्ट्री में विस्फोट होते ही भागने वाले युवक ने बतायाएक हज़ार पटाखे बनाने पर मिलते थे केवल दो सौ रुपये…आठ से दस साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में थे मौजूद…घायल मजदूरों ने बताया कि 250 से ज्यादा लोग होंगे। इंदौर 35 से अधिक एम्बुलेंस हरदा रवाना हरदा मे हुए ह्रदयविदारक हादसे में घायलों को इंदौर में रेफर किया गया है, किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता, रक्तदान, भोजन, दवाइयों आदि के लिए अदभुत कम्युनिटी88274-03046 पर सम्पर्क करें । कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर ज़िले के सभी SDM को निर्देश दिया हैं कि वे अपने क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदाम का निरीक्षण करें। सुरक्षा संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित होने चाहिए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि इन पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की वैधानिकता भी सुनिश्चित होनी चाहिए। सौ से अधिक लोगों की मौत की संभावना जताई जा रही। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। समय दोपहर के 3:00 बज रहे हैं पर फैक्ट्री में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram हरदा से हृदय विदारक दृश्य आ रहे सामने… वीडियो वहीं आसपास खेत होने से गेहूं की फसल तैयार खड़ी है संभवत वह भी आग की चपेट में आ सकती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए.. भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा… इंदौर, भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भेजा जा रहा है.. राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए. मुख्यमंत्री ने हरदा घटना को लेकर बैठक बुलाई. हरदा में हुई घटना के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में घायलों के इलाज के लिए व्यवस्थाएं शुरू की. कुछ एंबुलेंस इंदौर से रवाना. कलेक्टर आशीष सिंह एमवाय पहुंचे। संभागायुक्त मालसिंह भी एमवाय अस्पताल में मौजूद, समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश। एमवाय अस्पताल प्रशासन की तैयारी पूरी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के संबंध में मंत्रालय में आपात बैठक ली,अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है।भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और aiims भोपाल में बर्न यूनिट को तैयारी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। होशंगाबाद में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है। बैठक में बताया गया कि हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं, तथा 50 और पहुंच रही है। भोपाल इंदौर बैतूल, होशंगाबाद भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। NDRF, SDRF की टीमों को भेजा जा रहा है। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, प्रमुख सचिन नगरी प्रशासन एवं विकास नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राघवेंद्र सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री सिलावट पहुँचे एमवाय हॉस्पिटल, घायलों से की मुलाक़ातजल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज सायंकाल महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल पहुँचे और हरदा की अग्नि दुर्घटना में घायलों से मुलाक़ात की। उन्होंने बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए। मंत्री सिलावट ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर जाँच के उच्च स्तरीय निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के निःशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्री सिलावट ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भ्रष्टता बढ़ती गयी ज्यों-ज्यों दवा की उनने! रतलाम जावरा एसडीम का वीडियो वायरल किसानों को गाली देते हुए.