इंदौर, प्रदीप चौधरी , संभाग ब्यूरो चीफ। ख़बर अपडेट….(MP CM) एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा की .रतलाम जिले के जावरा एसडीएम (SDM) द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। सुशासन हमारा मूल मंत्र हैं. मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमपी सीएम मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

रतलाम के जावरा एसडीएम (SDM) का वीडियो हुआ वायरल : मुआवजे की मांग करने वाले किसानों को दे दी गालियां,, पिपलौदा के चौरासी बड़ायला का मामला है।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर अधिकारी आम किसानों से अभद्रता कर सोशल मीडिया में वायरल होते नजर आ रहे है। प्रदेश पूर्व में इस तरह के कृत्य के बाद मुख्यमंत्री कलेक्टर से लेकर एसडीएम को नाप चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों की अनुशासनहीनता का सिलसिला बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद अब सबकी नजरें किसानों को गालियां देने वाले रतलाम जिले के जावरा एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की तरफ टिकी हुई है।

वायरल वीडियो, SDM


मिली जानकारी के अनुसार पिपलौदा थाना अंतर्गत ग्राम बड़ायला चौरासी में रेलवे दोहरी करण के लिए अधिग्रहण का काम चल रहा है। वायरल वीडियो संभवत सोमवार का बताया जा रहा है। रेलवे दोहरी करण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान किसानों ने जब मुआवजे की मांग की तब मौके पर पहुंचे जावरा अनुविभागीय अधिकारी (SDM एसडीएम) अनिल भाना भड़क गए। वायरल वीडियो में एसडीएम अनिल भाना अन्नदाताओं से अभद्रता करते हुए गाली-गलौच देते हुए सुनाई दे रहे और किसानों को धमका भी रहे। मौके पर किसान बार-बार बोल रहे हैं की आप सही शब्दो का प्रयोग करो साहब, तो साहब बोल रहे ही की तुम जानते नहीं हो मुझे। इस दौरान मौके पर किसान भड़क भी गए और उन्होंने जब नाराजी जताना शुरू की तो एसडीएम अपने सुरक्षाकर्मी को जीप में बैठाकर रवाना हो गए। नाराज किसानों के साथ हुई अभद्रता का वीडियो मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बना हुआ है। संभावना है कि एसडीएम भाना की बदजुबानी का वीडियो छाने के बाद शासन स्तर पर जल्द कार्रवाई के आदेश जारी हो सकते हैं। मुद्दे पर एसडीएम भाना से चर्चा के लिए संपर्क किया, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading