इंदौर। हिमांशु जोशी। पेपर लीक और नकल रोकने के लिए कई बदलाव कर टोल फ्री नंबर जारी किए गए 1800-2330175. भोपाल। मध्यप्रदेश में कल यानि सोमवार से एमपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। परीक्षा में पेपर लीक और नकल की शिकायत रोकने के लिए एमपी बोर्ड(MPBORD) ने पहले ही कदम उठा लिया। इसी कड़ी में पेपर लीक और नकल रोकने के लिये बोर्ड ने इस बार कई बदलाव कर दिया है। प्रश्नपत्र का पैकेट परीक्षा केन्द्र में ही खोला जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं के लिए 30 अप्रैल तक एस्मा लागू। परीक्षा कंट्रोल रूम में इस साल लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पेपर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में भी बदलाव किया गया । इस बार परीक्षा केंद्राध्यक्ष भी अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेंगे। प्रश्न पत्र को थाने से परीक्षा केन्द्र और परीक्षा कक्षों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिये कलेक्टर के प्रतिनिधि रहेंगे। इसी तरह परीक्षा कक्षों तक पेपर पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को एप के माध्यम से भी मॉनिटर की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड का टोल फ्री नम्बर- 1800-2330175 सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित रहेगा। टोल फ्री नंबर पर बच्चे परीक्षा में तनाव रहित रहने के उपाय के साथ अन्य उपयोगी जानकारी भी ले सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा कल से और 12वीं की 6 फरवरी से शुरू होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लहसुन ने रसोई का ज़ायका बिगाड़ा , रसोई में बिन लहसुन बन रहीं सब्जी. मदर ऑफ मैथमेटिक्स
You must be logged in to post a comment.