प्रदीप चौधरी। संभाग ब्यूरो चीफ। आम जनता की महंगाई ने पहले ही कमर तोड़ रखी है उसके बाद अब रसोई भी महंगी हो गई है। धनिया, प्याज और टमाटर के बाद अब लहसुन ने रसोई का ज़ायका बिगाड़ दिया है, वहीं वर्तमान में 2800/ से लेकर 3800/ तक प्रति क्विंटल के भाव में यह बिक रहा,जिसके चलते बाजार में खेरची में 500/ से लेकर 600 रूपए तक किलो बेचा जा रहा, वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि आज सब्जी की दुकानों पर ग्रहणी या कोई व्यक्ति लहुसन खरीदने पहुंचता है तो दुकानदार भी आधा किलो या ढाई सौ ग्राम के भाव ना बताते हुए सीधे ₹50 के 100 ग्राम बोल रहा। क्योंकि शायद दुकानदार भी समझ रहे हैं कि आम आदमी यह भाव सुनकर 100 ग्राम भी लहसुन खरीद ले तो यह बड़ी बात है,,,,, वास्तव में मध्य प्रदेश लहसुन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य में एक है पर इसकी खेती करने वाले किसानों को पिछले वर्षों में काफी नुकसान हुआ था,और किलो के हिसाब से ₹1 भी नहीं मिल रहा था, जिसके चलते अनेक वीडियो हमने लहसुन के थैले भरे हुए किसानों को फेंकते हुए देखा था,,उन्होंने उसी गुस्से में या तो रकबा कम कर दिया था या फिर उसकी जगह दूसरी फसलों की खेती कर ली थी,, जिससे बाजार में लहसुन की कमी हो गई। वहीं शासन और प्रशासन को अपने स्तर पर जांच करनी चाहिए कि वाकई में रकबा कम कर फासले कम बोई गई थी या कोई के द्वारा ब्लैक में माल बाजार में बिकवाया जा रहा,बीते वर्ष जब प्याज की कमी हुई थी तब लगातार कोल्ड स्टोरेज़ और अन्य बड़े भंडारण में छापामार कार्रवाई कर इस समस्या से आमजन को निजात दिलाई गई थी,,, यह वीडियो बड़े कास्तकार पर फिट बैठता है 2-5 बीघा जमीन वालें वैसे ही बोवनी को लेकर खुटके में रहते हैं, Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इरान के टाइपोग्राफ़ी पोस्टरों की प्रदर्शनी इन्दौर में …. एमपी बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू.