इन्दौर (प्रकाश महावर कोली)!डिजाइन एवं ड्राइंग एक अद्भुत कला है, इस कला में डिजाइनर यानि चित्रकार अपनी भावनाओं को आकृति देकर कागज या दीवार पर अंकित करता है, इस कला को जो अपनाता है, वह अपने आप को गौरवांवित महसूस करता ही है, लेकिन इस अद्भुत कला को समझने और परख रखने वाला व्यक्ति भी गौरव का अनुभव करता ही है, ऐसी विदेशी कला को इन्दौर के चित्रकारों एवं उसे समझने व परखने वालों के लिए गांधीवादी विचारक प्रोफेसर कीर्ति त्रिवेदी ने इन्दौर के अरबिंदो आर्ट गैलरी में एक्जीविशन के रुप में संजोते हुए युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया है।बता दें कि इरान के युवा ग्राफ़िक डिज़ाइनरों की सर्वोत्कृष्ट कृतियों को 2 से 16 फरवरी तक इन्दौर की श्री अरविन्दो आर्ट गैलरी में देखा जा सकेगा। भारत में पहली बार प्रदर्शित हो रहे डिजाइन के पोस्टर फ़ारसी लिपि में अक्षरों के फ्री प्रवाह की रचनात्मक संभावनाओं को दर्शाते हैं। प्रदर्शनी में 17 डिज़ाइनरों के लगभग 80 पोस्टर हैं। साथ ही प्रदर्शित हैं, इरान की कला के कोष के 3 वॉल्यूम, इरान और इस्लामी आर्ट पर पुस्तकें, अरबी टाइपोग्राफ़ी और आधुनिक ईरानी कला पर अनेक आकर्षक सामग्री। अलग-अलग आयोजनों के पोस्टरों की विभिन्न ग्राफ़िक विशिष्टता और विभिन्नताएँ इस प्रदर्शनी को सभी कलाकारों और डिज़ाइनरों के लिए लगाई गई, जिसे देखने में एक अलग ही अनुभव होता है।इरान की ग्राफ़िक डिज़ाइन के उच्च कलात्मक स्तर से अधिकतर विश्व अपरिचित हैं, क्योंकि उसके नमूने कहीं देखने को नहीं मिलते। इरान के टाइपोग्राफ़िक पोस्टर की प्रदर्शनी इसे प्रत्यक्ष देखने का सुअवसर है।प्रदर्शनी सेंटर फ़ार डिज़ाइन स्टडीज़ के इन्दौर में विश्व स्तरीय कलाकृतियाँ को लाने के उपक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे इन्दौर कला और संस्कृति जगत में पुनः अपना विशिष्ट स्थान बना सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बजरंग दल के लोगों पर गायें कटवाने का लागा गंभीर आरोप. लहसुन ने रसोई का ज़ायका बिगाड़ा , रसोई में बिन लहसुन बन रहीं सब्जी.