इंदौर। प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी गैंग के द्वारा भंवरकुआ क्षेत्र के नेमावर रोड पालदा एवं थाना तिलक नगर क्षेत्र के पीपलीहाना चौराहा पर फरियादीयो के हाथो से झपट्टा मारकर, मोबाइल स्नैचिंग की घटना की वारदातो को अंजाम दिया था ।

जिनके कब्जे से अलग अलग वारदातो के लूटे हुए 04 मोबाइल फ़ोन एवं वारदात में उपयोग मोटरसाइकिल जप्त की गई हैं।
इस प्रकरण के अलावा शहर में 02 अन्य स्नैचिंग की वारदात करना भी किया स्वीकार । आदतन आरोपी सुजल उर्फ छोटू के विरुद्ध रासुका, आबकारी, लड़ाई झगड़े , अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट आदि के 09 गंभीर अपराध पहले से दर्ज है।
आदतन आरोपी सुभम के विरुद्ध लड़ाई–झगड़े, जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर अपराध में पहले से केस दर्ज है ।





इंदौर क्राइम ब्रांच व थाना भवरकुआ के द्वारा साथ में कार्यवाही कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया व नाम पता पूछने पर नाम आरोपी (1)शुभम पिता नरेंद्र धीमान, निवासी विनोबा नगर पलासिया, (2).आदित्य पिता मनोज बोरासी, निवासी बड़ी ग्वालटोली ,पलासिया,(3).सुजल उर्फ छोटू राठौर पिता दिनेश निवासी बड़ी ग्वालटोली विनोबा नगर पलासिया इंदौर का होना बताया । आरोपियों के पास से मिले मोबाइल के संबंध मे बिल पूछते नही होना बताया।

वहीं आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा बताया की एक मोटर सायकल पर सवार होकर भवरकुआ क्षेत्र के नेमावर रोड पालदा पर फरियादी के हाथो से झपट्टा मारकर, मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया दूसरी घटना तिलकनगर क्षेत्र में पीपलीहाना चौराहे के पास सिद्ध खड़े हनुमान मंदिर के पास फरियादी से मोबाइल स्नैचिंग करना स्वीकार किया था, जिसके संबंध में फरियादीयो के द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना भवरकुआ एवं तिलकनगर पर धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।

आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते उक्त घटना के अलावा शहर में अन्य 02 स्नैचिन की वारदात करना भी स्वीकार किया है ।

आरोपियों के कब्जे से चारो मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का मशरूका बरामदगी सहित अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना संबंधित थानों के द्वारा की जा रही है व अन्य स्नेचिंग कि घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading